{"_id":"679bc9d66e6da3ec3c09b9e5","slug":"remove-encroachment-from-the-banks-of-the-pond-otherwise-heavy-fine-will-be-imposed-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-128661-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तालाब के किनारे से कब्जा हटा लें, नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तालाब के किनारे से कब्जा हटा लें, नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के सुम्मेरा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया जाए। बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन व अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने तालाब के कार्य का निरीक्षण किया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन ने सुम्मेरा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एसएलटी के माध्यम से 1.80 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसका पालिका द्वारा वर्क ऑडर व एग्रीमेंट कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर निरीक्षण किया गया है।
निरीक्षण में ईओ ने तालाब में जमा घास जल कुंभी को हटवाया गया साथ ही ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने तालाब की बाउंड्री पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को दो दिन में हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
साथ ही चेतावनी दी है कि तालाब की बाउंड्री पर छज्जा, सीढ़ी, पानी निकासी, खिड़की, दरवाजे व छत व बाथरूम का पानी तालाब में गिरा रहे हैं, स्वयं ही इसे हटा लें। अन्यथा में पालिका द्वारा हटाया जाएगा। इसके हर्जा व खर्चा की वसूली की जाएगी।
इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, कर अधीक्षक-प्रभारी सफाई निरीक्षक राजेश जैन, सफाई व खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी, राजस्व निरीक्षक आशुतोष, लिपिक महेंद्र सिंह यादव, सभासद रामकिंकर पटैरिया, महेश श्रीवास्तव भैया, कमलेश चौधरी समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।