{"_id":"03419fb86d7e8eeba816ea81260b01ed","slug":"remand-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर लुटेरे से नकदी बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड पर लुटेरे से नकदी बरामद
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jun 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बजाज पावर प्लांट में काम कर रही एक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से साढ़े तीन लाख रुपये की लूट में शामिल आरोपी की निशानदेही पर बार थाना पुलिस ने आठ हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। वहीं, चौथे आरोपी के खिलाफ कुर्की की तैयारी शुरू कर दी गई है।
बार थानाध्यक्ष शशांक राजपूत ने सोमवार को अदालत की अनुमति से जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे बंटी राजा उर्फ दीपक निवासी ग्राम करोंदा थाना भानगढ़ जिला सागर मध्य प्रदेश को तीस घंटे की कस्टडी रिमांड पर लेकर उसके घर से लूटपाट की धनराशि से हिस्से में मिले आठ हजार रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद उसे वापस जिला कारागार भेज दिया गया। बंटी राजा ने बीती सोलह जून को अदालत में आत्मसमर्पण किया था। लूटपाट में शामिल हल्के भइया निवासी ग्राम संसुआ थाना बार एवं कमल सिंह निवासी ग्राम कड़ेसरी खुर्द थाना तालबेहट को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि साहब सिंह निवासी करौंदा फरार चल रहा है। उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 83 के तहत कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इंसेट...............
यह है मामला
बार थाना अंतर्गत ग्राम चिगलौआ स्थित बजाज पावर प्लांट में पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही नई दिल्ली की न्यू फायर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर वीडी शर्मा नौ अप्रैल को प्लांट में भुगतान बांटने के लिए रुपये निकालने कर्मचारी किरन कुमार के साथ जिला मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया आए थे। बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये निकालने के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर प्लांट की ओर वापस रवाना हुए। इसी दौरान चिगलौआ तिराहे के निकट लाल रंग की पल्सर सवार बदमाश तमंचा अड़ाकर रुपये लूट ले गए थे।