फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   relief will be distributed till raining season

बुंदेलखंड में बारिश होने तक बंटेेंगे राहत पैकेट : सीएम

Wed, 20 Apr 2016 01:23 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 20 Apr 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
relief will be distributed till raining season
मुख्‍यमंत्री - फोटो : demo pic
ललितपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सूखे को देखते हुए गरीबों को समाजवादी सूखा राहत सामग्री के पैकेट तब तक बांटे जाते रहेंगे, जब तक पानी नहीं बरस जाता है। साथ ही सीएम ने हैंडपंप रीबोर कराने के लिए साठ करोड़ रुपये जारी कर दिए जाने की जानकारी देते हुए घोषणा की हैं कि  ऐतिहासिक स्थल देवगढ़ के सुंदरीकरण के लिए पर्याप्त धन दिया जाएगा। प्रस्ताव मिलते ही ललितपुर का सीमा विस्तार कर दिया जाएगा। सड़कों की हालत जल्द ठीक की जाएगी। बिजली लाइन अंडरग्राउंड करने के लिए पर्याप्त पैसा दिया जाएगा। 20-24 घंटे बिजली दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन


मंगलवार को गिन्नोट बाग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का पूरा फोकस सरकार की उपलब्धियां बताने में रहा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में सूखे के हालात हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार गरीबों के साथ है। देश के कई अन्य प्रांतों में भी सूखा पड़ा है, लेकिन समाजवादी सूखा राहत जैसी कोई योजना किसी प्रदेश में नहीं चल रही है। केंद्र सरकार से मदद मिलनी चाहिए थी, लेकिन नहीं मिल रही है। प्रदेश सरकार बुंदेेलखंड में गरीबों की भरपूर मदद बिना किसी भेदभाव के कर रही है। दूसरे प्रांतों में बीजेपी की सरकारें हैं, उनके नेता आरोप तो लगा रहे हैं, लेकिन इस तरह की कोई मदद नहीं कर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा के सबसे अधिक सांसद हैं, लेकिन इसके बाद भी वह किसी की कोई मदद नहीं कर रहे। बहुजन समाज पार्टी की सरकार के दौरान पांच साल तक केवल उनका ही विकास होता रहा। उनके विकास का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई मंत्री और अफसर जेल में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि यह बीजेपी का लैपटॉप नहीं है, जो अच्छे दिन दिखाकर बंद कर दिया जाए। स्मार्ट सिटी और डिजीटल इंडिया का सपना बिना लैपटाप के पूरा नहीं होगा। ललितपुर जिले मेें बिजली का प्लांट लगाया, सोलर एनर्जी प्लांट लगाए, बांध बनाए तथा और भी बांध बन रहे हैं। लोहिया बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। बसपा सरकार ने उरई में मेडिकल कालेज बंद कर दिया था, जिसे हमारी सरकार ने शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ललितपुर की सड़कों की हालत बहुत जल्द ठीक हो जाएगी। सड़कें और बिजली से विकास के रास्ते खुलेंगे। ललितपुर की सीमा विस्तार का मुद्दा है, इसका प्रपोजल मिलने पर सीमा विस्तार किया जाएगा। शहर में बिजली को अंडरग्राउंड को पर्याप्त पैसा दिया जाएगा। 20 से 24 घंटे बिजली देने की भी कोशिशें चल रही हैं। साठ करोड़ रुपये हैंडपंप के रीबोर कराने को जारी कर दिए हैं। विधायक और एमएलसी भी सौ-सौ नए हैंडपंप लगवा सकते हैं। पीने के पानी और जानवरों के पानी के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवगढ़ के सुंदरीकरण को पर्याप्त धन दिया जाएगा तथा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के लिए भी प्रयास किया जाएगा। बुंदेलखंड के लोगों को सूखा में किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए समाजवादी सूखा राहत पैकेट तब तक बांटे जाएंगे, जब तक की पानी नहीं बरस जाता है।

इससे पहले सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, विधायक दीपनारायण सिंह, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, राजेश यादव व नेपाल सिंह यादव ने भी संबोधित किया। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता एवं मंत्री राजेंद्र चौधरी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, राहत आयुक्त एवं सचिव राजस्व  परिषद अनिल कुमार तृत्रीय, चंद्रभूषण सिंह बुंदेला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, मंडलायुक्त के राममोहन राव, जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष  जायसवाल, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी आदि उपस्थित रहे। संचालन लखनऊ से आईं अनीता सहगल ने किया।


इन योजनाओं का किया शिलान्यास
ललितपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं के तहत 153.33 लाख रुपये की महरौनी- मड़ावरा-मदनपुर मार्ग से नीमखेरा (टोरिया) मार्ग, 135.81 लाख रुपये के बालाढाना संपर्क मार्ग के अवशेष भाग का निर्माण, 170.02 लाख रुपये के चांदौरा से खिरियावारी संपर्क मार्ग का निर्माण, 41.48 लाख रुपये के ललितपुर-महरौनी मार्ग के 5.3 किमी से 21 किमी एवं 35.5 किमी से 42 किमी तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, 170.25 लाख रुपये की लागत के माध्यमिक शिक्षा विभाग के बालिका छात्रावास ग्राम कल्यानपुरा बिरधा,  225.12 रुपये की लागत के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के आईसीडीएस द्वारा निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन का शिलान्यास किया।


इनका किया लोकार्पण
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के 34.24 लाख रुपये की लागत से पूल्ड हाउसों का निर्माण, 13.58 लाख रुपये से बांदीवरखुर्द संपर्क मार्ग का निर्माण, 2729.46 लाख रुपये से ललितपुर-महरौनी मार्ग संख्या तीस का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के लैकफेड द्वारा निर्मित 47.84 लाख रुपये से निर्मित आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण, 854.38 लाख रुपये से 30 शैय्याओं के मैटरनिटी विंग निर्माण (तालबेहट, बार और मड़ावरा में) यूपीपीसीएल द्वारा निर्मित कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय ललितपुर में 80.00 लाख रुपये की लागत से बने ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed