{"_id":"64399b2eea0466268a05f406","slug":"relief-30-meter-long-bridge-will-be-built-on-bandai-river-with-23-lakhs-lalitpur-news-c-11-1-75167-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: बंडई नदी पर 23 लाख से बनेगा 30 मीटर लंबा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: बंडई नदी पर 23 लाख से बनेगा 30 मीटर लंबा पुल
Fri, 14 Apr 2023 11:57 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के सबसे पिछड़े इलाकों में शुमार गिरार क्षेत्र के गांव बढ़वार में बंडई नदी पर 23 लाख रुपये से 30 मीटर लंबा पुल बनेगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही गांव कुर्रट, जैतपुरा में रिपटा और संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। सारे काम 61 लाख रुपये से कराए जाएंगे। डीएम ने इन कामों को कराने के लिए यूपी सिडको को कार्यदायी संस्था नामित किया है।
जनपद के छह ब्लॉकों में मड़ावरा ब्लॉक आच्छादित ब्लॉक की श्रेणी में आता है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की योजनाओं को प्राथमिकता दी जाती है। शासन ने क्रिटिकल गैप के तहत जिले में विकास कार्य कराने के लिए 61 लाख रुपये की धनराशि जारी की। जिस पर जिलाधिकारी आलोक सिंह ने मड़ावरा के सबसे पिछड़े इलाकों में विकास कार्य कराने के निर्देश यूपी सिडको को दिए।
कार्यदायी संस्था ने डीएम के निर्देश पर गांव बड़वार, जैतपुरा और कुर्रट में एक पुल, एक रिपटा और दो संपर्क मार्ग बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार की। इसके तहत ग्राम बड़वार में बंडई नदी पर पुल, ग्राम जैतपुरा-कुर्रट जाने के लिए रास्ते में पड़ने वाले नाले पर सात लाख की लागत से 15 मीटर लंबा रिपटा, स्कूल तक जाने के लिए करीब 21 लाख रुपये की लागत से संपर्क मार्ग और ग्राम बड़वार के मजरा तक जाने के लिए 10 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
वर्षों से पथरीली सड़क से स्कूल जाते हैं बच्चे
मड़ावरा के गिरार क्षेत्र के सबसे पिछड़े इलाकों में गांव जैतपुरा को भी गिना जाता है। यहां परिषदीय विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल जाने के लिए कच्चे व पथरीले रास्ते से होकर जाना पड़ता था। लेकिन अब इस स्कूल तक सड़क बन जाने से बच्चों को राहत मिलेगी।
ब्लॉक मड़ावारा के बड़वार, जैतपुरा और कुर्रट में 61 लाख रुपये की लागत से पुल, रिपटा और दो संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे। इनका कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
आरपी सोनी, सहायक अभियंता, यूपी सिडको, ललितपुर