फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Relatives of those who died of snakebite are waiting for the viscera report

Lalitpur News: विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे सर्पदंश से मृतक हुए लोगों के परिजन

Sat, 12 Jul 2025 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Relatives of those who died of snakebite are waiting for the viscera report
- पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए रखा सुरक्षित, नहीं आई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सर्पदंश से मौत के बाद उनके परिजनों को आपदा राशि दी जाती है लेकिन पोस्टमार्टम के समय रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न करते हुए चिकित्सक विसरा सुरक्षित रख लेते हैं। अब सालों गुजर जाने के बाद भी अभी तक विसरा रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में सर्पदंश से मृत हुए 13 लोगों के परिजन अबतक मुआवजे के लिए भटक रहे हैं।
शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि सर्पदंश से मृत्यु होने के बाद पोस्टमार्टम के बाद आपदा धनराशि देने का प्रावधान है, इसमें विसरा रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाएगा। लेकिन चिकित्सक मौत का कारण स्पष्ट नहीं करते हैं, जिससे उनके परिजनों को मुआवजा नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं सर्पदंश के मृतक, जिनके परिजनों को नहीं मिली राहत राशि
मौत का वर्ष - सर्पदंश से मृतक का नाम - ग्राम का नाम
2022 - जयंती - अर्जुनखिरिया
2022 - सोनित - भौंटा
2022- आरती - बदनपुर
2022 - गोपाल - बरखेरा
2023 - राजधर - मदनपुर
2023- दिल्लू - बार
2024 - क्रांति देवी - अजान
2024 - जसोदा - ऐरावनी
2024 - गिरजा - उगरपुर
2024 - राजेंद्र सिंह- गिल्टौरा
2025 - राधे - जामुनधाना कलां
2025 - किशन - जाखलौन
2025 - अनिल - नीमखेड़ा
--------------------------------
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण सर्पदंश के मामलों में राहत राशि नहीं दी जा पा रही है। जिन मामलों में मौत का कारण सर्पदंश का स्पष्ट हो जाता है। तो उनके परिजनों के खाताें में धनराशि भेज दी जाती है।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed