फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   registration ok but number not on vhicle

रजिस्ट्रेशन है, लेकिन गाड़ी पर नंबर नहीं

Thu, 02 Jun 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
registration ok but number not on vhicle
fine, lalitpur hindi news - फोटो : demo
ललितपुर। पुलिस महानिरीक्षक कानपुर जोन के निर्देश पर जिले भर मेें वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 19 मोटरसाइकिल व 04 चारपहिया वाहनों को सीज किया गया। कई वाहन ऐसे मिले, जिनके पास रजिस्ट्रेशन तो उपलब्ध था, लेकिन उनके वाहनों पर नंबर नहीं लिख गया था। इस पर पेंटर को बुलवाकर नंबर लिखवाए गए।
विज्ञापन


बुधवार को एसपी मो. इमरान की देखरेख में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। नगर क्षेत्र में एसपी, एएसपी सुधा सिंह, सीओ सदर बल्देव सिंह, कोतवाली प्रभारी एसके वैश्य व यातायात प्रभारी नीरज दीक्षित ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान की अगुवाई की। इस दौरान 398 वाहनों के चालान काटे गए, जिनसे 68,200 रुपये शमन शुल्क वसूला किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा महरौनी और तालबेहट में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार की दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ अभियान दिन में 2 बजे तक चला। चेकिंग अभियान के दौरान बैंकों के पास खड़े वाहनों को भी जांचा गया। तीन सवारी और बिना कागज के वाहन चलाने वालों का चालान काटा गया। पूरे जिले में कुल 1,350 वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वाहनों पर नंबर नहीं लिखे थे, इस पर यातायात पुलिस ने पेंटर को मौके पर बुलाकर ऐसे  वाहनों पर नंबर लिखवाए। साथ ही उन वाहनों पर भी दोबारा नंबर लिखवाए गए,  जिनकी नंबर प्लेट से नंबर मिट गए थे। पेंटर को वाहन मालिकों से मेहनताना  दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed