फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Reduced straw in cow shed, water foud dirty

गोशाला में भूसा कम, पानी मिला गंदा

Fri, 14 Feb 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Reduced straw in cow shed, water foud dirty
कैप्सन - गोशाला का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने ग्राम जखौरा, नगवास गोशाला, सिरोन खुर्द में बने इंटर कॉलेज और जखौरा में बने छात्राओं के हॉस्टल का निरीक्षण किया। जखौरा की गोशाला में कमियां मिलीं। उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। ग्राम बॉदरोन में चौपाल लगाकर विकास एवं राजस्व कार्यों की जमीनी हकीकत देखी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी मो कमर ने सबसे पहले जखौरा गोशाला का निरीक्षण किया। वहां भूसा का स्टॉक काफी कम मिला। जानवरों के लिए चरही में भरा पानी काफी गंदा था। उन्होंने पासनी को हटवाकर साफ पानी भरवाया और अतिरिक्त भूसे का प्रबंध करने के निर्देश ग्राम प्रधान को दिए। ग्राम नगवास गोशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा था। पानी की व्यवस्था उचित मिली।
विज्ञापन

उन्होंने तहसील ललितपुर अंतर्गत सिरोन खुर्द में बने शांति बॉल संस्कार इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहां बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं से संबंधित समस्त बिंदुओं का निरीक्षण किया। जहां संपूर्ण व्यवस्थाएं उचित मिलीं। इसके बाद उन्होंने जीजीआईसी जखौरा में छात्राओं के लिए हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से खानपान, हॉस्टल में आने वाले लोगों एवं परेशानी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूरे परिसर की साफ सफाई का जायजा लिया, जिस पर संतुष्टि व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में सुनी समस्याएं
निरीक्षण के बाद उपजिलाधिकारी ने शीतकालीन भ्रमण के तहत ग्राम बादरोन में चौपाल लगा कर राजस्व एवं विकास कार्यों की जमीनी हकीकत के साथ साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पट्टों एवं सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, विरासत सहित अन्य जमीनी विवाद, पेंशन, शौचालय, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य आदि के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। मौके पर कुछ लोगों ने शौचालय नहीं बनने की समस्या बताई। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को जांच कर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed