फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   reckless driving pradhan representative

लापरवाही से वाहन चलाने में प्रधान प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Nov 2020 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
reckless driving pradhan representative
accident - फोटो : accident
मड़ावरा/ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रनगांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा लापरवाही से वाहन चलाकर बिजली के खंभों में टक्कर मारकर खंभे व बिजली के तार तोड़ने के मामले में मड़ावरा पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मड़ावरा के अवर अभियंता एसपी सिंह और देवा डेयरी के संचालक संजय सिंह ने मड़ावरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम पंचायत रनगांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने शुुक्रवार की देर रात को टाटा सफारी से सड़क पर एक गोवंश और किनारे स्थित विद्युत खंभों में टक्कर मार दी, जिसके चलते गोवंश की जान चली गई। इसके साथ ही डबल पोल टूटने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया एवं 11 हजार केवी की विद्युुत लाइन टूटकर पास में खड़े दूध के टैंकर पर गिर गई, इससे उसमें आग लग गई। मामले में अवर अभियंता और दूध डेयरी संचालक की तहरीर पर मड़ावरा पुलिस ने आरोपी ग्राम रनगांव निवासी सत्यपाल गंधर्व के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed