{"_id":"58641af34f1c1b445ceeba9d","slug":"ration-distribution-amandment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठा लगाने पर ही मिलेगा अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूठा लगाने पर ही मिलेगा अनाज
lalitpur
Updated Thu, 29 Dec 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
अनाज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल से उचित दर की दुकानों से संबद्ध कार्डधारकों को ईपीओएस (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ सेल) मशीन पर अंगूठा लगाने पर ही अनाज उपलब्ध हो सकेेगा। अंगूठा लगाते ही कार्डधारक का पूरा ब्योरा आ जाएगा। इसी आधार पर विक्रेता कार्डधारक को अनाज उपलब्ध कराएगा। शुरुआत में जिले के महरौनी एवं पाली टाउन एरिया में मशीनें लगाई जा रही हैं। थंब मशीन के इस्तेमाल से राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लग सकेगा।
जिले में दो लाख छह हजार छह सौ चौसठ राशनकार्ड हैं जिनमें सत्ताइस हजार दो सौ इक्यासी अंत्योदय कार्डधारक हैं। इन सभी पात्रों के आधार कार्ड वेबसाइट से लिंक किए जा रहे हैं। अब तक शहरी क्षेत्रों में 97 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 65 प्रतिशत पात्र गृहस्थियों के आधार कार्ड लिंक हो चुके हैं। अब शासन सरकारी राशन देने के लिए नई व्यवस्था कर रहा है। उचित दर दुकानों को ईपीओएस (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ सेल) से लैस किया जा रहा है।
जिले की महरौनी व पाली टाउन एरिया की चार-चार उचित दर दुकानों पर यह मशीनें लगाई जा रही हैं। कार्डधारकों को मशीनों पर अंगूठा लगाना होगा। अंगूठा लगाते ही परिवार का पूरा ब्योरा निकल आएगा। इसी आधार पर उचित दर विक्रेता संबंधित गृहस्थी को अनाज मुहैया कराएगा। विभागीय जानकारी के अनुसार जनवरी माह से इन मशीनों का इस्तेेमाल आरंभ हो जाएगा। इससे अब विक्रेता गड़बड़ी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
यह मिलता लाभ
उचित दर दुकानों पर पात्र गृहस्थियों एवं अंत्योदय कार्डधारकों को दो रुपये एवं तीन रुपये किलो की दर से गेहूं व चावल वितरित किया जाता है। अंत्योदय कार्डधारकों पंद्रह किलो चावल एवं बीस किलो गेहूं एवं पात्र गृहस्थियों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल हर महीने बांटने का प्रावधान है।
.....
तीस दिसंबर को उचित दर दुकानों पर ईपीओएस मशीन लगाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। शुरुआत में महरौनी व पाली टाउन एरिया को लिया गया है। यहां की दुकानों के सभी अंत्योदय कार्डधारकों के आधार कार्ड लिंक हो चुके हैं। चार पांच पात्र गृहस्थियों के आधार कार्ड लिंक होना शेष रह गए हैं। इन्हें जल्द ही लिंक करा लिया जाएगा।
डीएसराम
जिला पूर्ति अधिकारी ललितपुर।