फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rani laxmi bai statue, negligence

सम्मान करना तो दूर, वीरांगना की प्रतिमा स्थल पर गंदगी फैला रहे अराजक तत्व

Sat, 24 Jul 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
rani laxmi bai statue, negligence
प्रतिमा की रेलिंग पर रखे गिलास व दारू के क्वार्टर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। तुवन चौराहे पर स्थित वीरांगना झांसी की रानी स्मृति स्थल दुर्दशा का शिकार बना हुआ है। रात के समय यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके साथ ही यहां गंदगी का अंबार लगा रहता है।
विज्ञापन

बेटियों को बचाने और शिक्षित करने के उद्देश्य से शहर के मुख्य तुवन चौराहे पर तत्कालीन जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा तीन वर्ष पहले छह अक्टूबर 2019 को रानी की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने लोकार्पण किया था। प्रतिमा लगने के बाद इसकी देखरेेख व सुरक्षा नहीं होने के चलते यहां आए दिन अराजक तत्व अपनी बैठक बनाए हुए हैं। इसके साथ ही यहां गंदगी पसरी रहती है। क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से यहां सफाई कराने एवं सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

रात के समय जब टहलने निकलते हैं तो आए दिन अराजक तत्व नशा करते मिलते हैं। ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रतिमा स्थल पर नियमित साफ-सफाई एवं देखरेख होनी चाहिए। अजय कुमार साहू, अधिवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुवन चौराहे पर स्थापित वीरांगना की प्रतिमा पूरे देश के सम्मान का प्रतीक है। प्रतिमा स्थल की सुरक्षा व देखदेख के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। इससे समाज में गलत संदेश जाता है। संतोष शर्मा, संयोजक, इंटैक चैप्टर।
जो भी अराजक तत्व प्रतिमा स्थल के पास गंदगी फैला रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और प्रशासन को प्रतिमा की सुरक्षा व नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे लोग यहां घूमने आ सके। -सुरेंद्र सिंह, अधिवक्ता।

प्रतिमा स्थल के आसपास साफ-सफाई कराई जाएगी और यदि कोई अराजक तत्व ऐसा कृत्य करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अन्नावि दिनेश कुमार, जिलाधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed