फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ramleela, ganesh poojan

पहले दिन श्री गणेश पूजन और सती मोह की लीला का हुआ मंचन

Mon, 18 Oct 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
ramleela, ganesh poojan
श्री रामलीला के शुभारंभ में गणेश बंदना करते कलाकार - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। श्री रामयश कीर्तन मंडली के तत्वाधान में रामलीला महोत्सव का शनिवार रात श्री गणेश पूजन व सती मोह लीला मंचन के साथ शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने श्री गणेश का आह्वान कर आयोजन को निर्विघ्न सफल बनाने व महोत्सव की सफलता के लिए वरदान मांगा।
विज्ञापन

श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह सिकरवार, पुलिस क्षेत्राधिकारी केदारनाथ, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम नारायण सोनी ने फीता काटकर और गुब्बारे फोड़कर किया। अतिथियों का तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। श्रीफल एवं अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया। मंडली के पुरोहित पंडित अशोक रिछारिया एवं मनोज भोडेले शास्त्री के दिशा निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रामायण का पूजन किया गया और गणेश देव की आरती उतारी गई। इस दौरान प्रेम नारायण सोनी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है और रामलीला मंचन के जरिये समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाता है, जिससे लोगों को प्रेरणा मिले।
विज्ञापन

सती मोह लीला मंचन में भगवान शिव प्रसंगवश पार्वती जी को रामकथा का श्रवण कराते हैं। अगले दृश्यों में राजा दक्ष प्रजापति द्वारा राजयज्ञ का आयोजन कराया जाता है और उसमें सभी देवों को ससम्मान बुलाया जाता है लेकिन भगवान शिव को जानबूझकर आमंत्रण नहीं भेजा जाता है। इससे कुपित होकर राजा दक्ष की पुत्री सती यज्ञकुंड की अग्नि में प्रवेश कर जाती हैं और शिव जी के गण यज्ञ विध्वंस कर देते हैं। लीला मंचन के दौरान कृष्ण स्वरूप पटेरिया, अखिलेश सोनी, प्रखर मिश्रा, सूर्या नायक अनुज भौंडेले, भगवत भौंड़ेले,मानवेंद्र सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, राजबहादुर खरे, सत्येंद्र भरता, दीपक तिवारी, दिनेश राय, विक्रम राय, कृष्णकांत भौंड़ेले आदि की भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में मंडली के संरक्षक बाबूलाल नायक, श्याम स्वरूप पालीबाल, आशाराम तिवारी, भागचंद्र जैन, रामेश्वर सोनी, शैलेंद्र नायक, हृदेश गोस्वामी, मुकेश नायक, शंकर सिंह, अमित नायक ,रजनीश रिछारिया, जानकी पेंटर, राजू पेंटर, आनंद त्रिपाठी, रामू तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, महेंद्र सिंह, कल्लू राजा, सौरभ राजा, सुरेश श्रीवास्तव, युवराज सिंह, दुष्यंत नायक, सोनू पाठक आदि सहित मंडली के कलाकारों व सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आज की लीला
-सोमवार को श्री रामजन्म, मुनि आगमन और ताड़का वध की लीला का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed