{"_id":"691b72b288fa2444240ec97b","slug":"ram-baraat-will-be-taken-out-with-great-pomp-on-vivah-panchami-the-festival-will-continue-for-two-days-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-146320-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विवाह पंचमी पर भव्यता से निकलेगी राम बरात, दो दिन चलेगा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विवाह पंचमी पर भव्यता से निकलेगी राम बरात, दो दिन चलेगा महोत्सव
विज्ञापन
25 को आयोजित होंगे यज्ञ मंडप में वैवाहिक आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विवाह पंचमी पर इस बार 24 नवंबर को श्रीराम बरात भव्यता के साथ निकाली जाएगी। दो दिनों तक विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
वैदिक विद्वत परिषद की ओर से आयोजित श्रीराम बरात चल समारोह एवं विवाह महोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम घोषित किया गया। इसके तहत, यह पर्व उत्सव समिति के प्रधान पंडित जगदीश पाठक ने बताया कि विवाह पंचमी की पूर्व संध्या पर 24 नवंबर को श्रीराम बरात निकाली जाएगी। बरात श्रीनृसिंह मंदिर पर एकत्र होगी और श्रीगणेश पूजन, मातृका पूजन आदि वैदिक विधान से संपन्न किए जाएंगे।
इसके बाद विमान में श्रीविग्रह को विराजित कर रथ में स्वरूपों को विराजमान कर गाजेबाजे के साथ बरात साधु संतों की अगुवाई में सावरकर चौक, घंटाघर, पुराना बस स्टैंड होते हुए श्रीतुवन मंदिर पहुंचेगी। जहां पर जयमाला, द्वारचार टीका आदि विधियां कराई जाएंगी। इस दिन विमानजी का विश्राम वहीं पर होगा।
दूसरे दिन 25 नवंबर को यज्ञ मंडप तुवन मंदिर पर विवाह पंचमी के शेष कार्य कराए जाएंगे। वैदिक विद्वत परिषद के अध्यक्ष आचार्य पवन तांत्रिक ने बताया कि पहले नगर में श्रीराम विवाह महोत्सव के तहत कार्यक्रम मंदिर तक सीमित थे और 30 वर्ष पहले सभी पंडितों ने श्रीराम बरात चल समारोह एवं विवाह महोत्सव का कार्यक्रम शुरू कराया था, जो अब विशाल रूप ले चुका है। वैदिक विद्वत परिषद ने इस समारोह का जन जागरण करने के लिए नगर के लगभग हर मंदिर से बरात का आयोजन कर लोगों को जोड़ा। अब राम कृपा से नगर में तीन-चार मंदिरों में विवाह पंचमी पर्व एवं बरात का आयोजन होने लगा है। जिले के हर गांव एवं कस्बों में भी इस आयोजन का प्रचलन शुरू हो चुका है। धीरे-धीरे जिले के हर गांव एवं कस्बों में परिषद के पंडितों की ओर से जनसहयोग से इसे मनाने का संकल्प है। इस मौके पर पं. प्रेमनारायण शास्त्री, पं. दीपेश चौबे, पं. कृष्ण बिहारी मिश्रा आदि को व्यवस्थाओं का दायित्व सौंपा गया है।