फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rakpancmpur Fair today , Shobha Yatra

राखपंचमपुर मेला आज से, शोभा यात्रा निकाली

Sun, 27 Mar 2016 12:43 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sun, 27 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rakpancmpur Fair today , Shobha Yatra
राखपंचमपुर मेला आज से, शोभा यात्रा निकाली - फोटो : Amar Ujala
ललितपुर। रंग पंचमी के अवसर पर लगने वाला ग्राम राख पंचमपुर का मेला 27 मार्च से प्रारंभ होगा। यह 31 मार्च तक चलेगा। इस मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

जखौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम राखपंचमपुर में सिद्धबाबा मंदिर पर मेला लगेगा। ग्राम राखपंचमपुर के मेले की तैयारियां पूर्ण होने के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा यहां स्थापित मंदिर के शिखर कलश का लोकार्पण किया। वहीं, शोभायात्रा निकाली गई। पुलिस प्रशासन द्वारा मेला परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया है। शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं गांव का भ्रमण करने के बाद सिद्ध बाबा मंदिर पहुंची। कलश यात्रा के आगे भगवान शिव के स्वरूप ढोलों की थाप पर थिरकते चल रहे थे। जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने शोभा यात्रा के दौरान मंदिर पहुंचे कलशों का मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। मंदिर परिसर में अमित संज्ञा, योगेंद्र कौशिक व सुशील कुमार शुक्ला द्वारा पूजा-अर्चना की गई। डीएम, एडीएम मिथलेश त्रिवेदी, सदर तहसीलदार एवं मेला प्रभारी अवधेश निगम, जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, ग्राम प्रधान लाखन सिंह यादव आदि ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। 28 मार्च को 11 बजे से यहां विमान यात्रा निकाली जाएगी। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए ग्राम प्रधान लाखन सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि रंग पंचमी की सुबह गांव में भगवान शिवजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

चर्म रोग से मुक्ति की है मान्यता
ग्राम राखपंचमपुर स्थित श्री सिद्धबाबा का मंदिर वर्षों पुराना है। मान्यता है कि मंदिर की सिद्ध भभूत (भस्म) शरीर पर मलने से चर्म रोग, फोड़े-फुंसी आदि रोग ठीक हो जाते हैं। इसी मान्यता के कारण प्रत्येक वर्ष मेले में लाखों श्रद्धालु यहां अपने चर्म रोगों से मुक्ति पाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन


मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ललितपुर। 31  मार्च तक सुबह 9 सेे 11 बजे तक व शाम को 5 से 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा ग्राम नंदीपुरा से आईं रचना द्वारा सुनाई जाएगी। मेेला में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मेला परिसर में चोरी अथवा छेड़छाड़ पर नजर रखने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मो. इमरान ने महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती कर दी है। मेला की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने तहसीलदार अवधेश निगम को मेला प्रभारी नियुक्त किया है।

 यह जानकारी बैठक में दी गई। बैठक में शिशुपाल पंडा, शिवलाल पंडा, वीरन पंडा, इंदल, जगरोपन पंडा, खिलान राजपूत, कल्लू पाल, नंद किशोर प्रजापति, रघुवीर विश्वकर्मा, छक्कीलाल, दुर्ग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed