फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rajkumar jain appointed jila adyash

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने नीतेश संज्ञा

Fri, 27 Aug 2021 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
rajkumar jain appointed jila adyash
नीतेश संज्ञा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ललितपुर के जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन की प्रबल संस्तुति और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की सहमति पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने नीतेश संज्ञा को ललितपुर जिले का युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन होने पर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर उनका स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि भाजपा की मुख्य इकाई के बाद सबसे महत्वपूर्ण कार्य युवा मोर्चा का होता है और जिलाध्यक्ष होने के नाते नीतेश को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष हरीराम निरंजन, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, एमएमटीसी की सदस्य डॉ. स्वाधीनता कृष्ण, जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव, बलराम सिंह लोधी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया, पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरीओम निरंजन, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हाजी इकबाल वेग, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, आशीष रावत, बसंती लारिया, किरन सेन, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी रावत, गंधर्व सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर सड़ैया, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला मंत्री गौरव चौधरी, रमेश कुशवाहा आदि शामिल रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed