फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rajghat urc water demand, self immolation threat

राजघाट यूआरसी नहर का पानी न मिला तो किसान करेंगे आत्मदाह

Tue, 09 Feb 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
rajghat urc water demand, self immolation threat
nahar.jpg - फोटो : nahar.jpg
दैलवारा/ ललितपुर। सोमवार को राजघाट यूआरसी नहर में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर चौथे दिन भी भारतीय किसान संघ का धरना जारी रहा। किसान संघ ने श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ को ज्ञापन सौंपकर पानी दिलाने की मांग की। चेतावनी दी है कि यदि यूआरसी नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन

ललितपुर- जखौरा मार्ग पर नहर पुलिया के पास किसानों का धरना चल रहा है। भारतीय किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला ने कहा कि फसलों को सिंचाई की आवश्यकता है। पावर हाउस व नहर के गेट बंद करके नहर में शीघ्र ही जलापूर्ति कराई जाए। विद्युत मोटरों के माध्यम से यूआरसी में स्थायी जलापूर्ति की व्यवस्था की जाए, जिससे किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि पानी के अभाव में फसल सूखने पर सभी किसान राजघाट बांध पर जाम लगाकर धरना- प्रदर्शन व आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, रामदास यादव, महिरबान सिंह, शोभाराम, गोपाल सिंह, करतार सिंह, हरपाल सिंह प्रजापति, अनरथ सिंह, सोहनलाल विश्वकर्मा, सुकनंदन, नरोत्तमदास, अशोक कुमार, बाबूलाल, विजय सिंह, भीकम सिंह, रामकिशोर कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed