फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rajghat cenal

90 दिन चलाई जाए ऊपरी राजघाट नहर

Thu, 26 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 26 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
rajghat cenal
ललितपुर। ब्लाक जखौरा के अंतर्गत 32 गांवों के किसानों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ऊपरी राजघाट नहर का संचालन लगातार 90 दिनों तक कराने की मांग की है।
विज्ञापन


किसानों ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन साल से लगातार फसल मरने से किसान संकट में हैं। राजघाट बांध से निकली चौधरी चरण सिंह ऊपरी राजघाट नहर को हर बार 90 दिनों के लिए चलाया जाता रहा है। ऊपरी राजघाट नहर से ग्राम मनगुंवा, सतगता,  मिनौरा, रामगढ़, रसोई, बानौली, सीरोन खुर्द, सीरोन कलां, थनवारा, भरतपुरा,  लागौन, साकरवार खुर्द, बिनैका, धरमपुरा, जमौरा सहित कुल 32 गांव जुड़े हुए हैं, जिससे हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई होती है। अत: नहर को 90 दिन चलवाया जाए और मोटरपंप को स्थायी रूप से रखवाया जाए, जिससे पानी की कमी की स्थिति में उनको चलाया जा सके। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


इस मौके पर राजकुमार कौशिक मनगुंवा, सुरेश कुमार, घनश्याम दास, कमलेश कुमार, प्रमोद कुमार, माधव, कुंवरराज, फूलसिंह, बलजीत सिंह, रोशन सिंह, गोविंद सिंह, रामेश्वर, कमल सिंह, रामसेवक, रामकुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed