फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rajghat came into the pits road

गड्ढों में तब्दील हुआ राजघाट रोड

Tue, 24 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rajghat came into the pits road
ललितपुर। जनपद मुख्यालय से राजघाट सहित दर्जनों गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। लोगों की शिकायत पर सोमवार को अधिशासी अधिकारी के साथ सफाई निरीक्षण और अवर अभियंता ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जनपद मुख्यालय से राजघाट सहित आधा सैकड़ा गांव को जोड़ने वाला राजघाट रोड गड्ढों में तब्दील हो गया है। पिसनारी तिराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक गड्ढे ही गड़्ढे हैं। इन गड्ढों से निकलने में वाहन चालकों को खासली परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह सड़क ब्लाक जखौरा सहित कई आधा सैकड़ों गांव को जोड़ती है। पिसनारी तिराहा से स्टेशन तक रोड के किनारे रहने वाले भवन स्वामी धूल से परेशान हैं। वाहन निकलने से उठने वाली धूल उनके घरों में भर जाती है। साथ ही वाहन चालक भी धूल के गुबार से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की मानें तो पिसनारी तिराहे से लेकर रेलवे क्रासिंग तक राजघाट रोड चार साल से खराब चला आ रहा है। इलाइट से राजघाट की ओर जाने वाला यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। इस संबंध में परशुराम सेवा समिति के सदस्यों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर सड़क निर्माण के साथ पिसनारी को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग की थी।

इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रार्थना पत्र देने वालों को बताया कि यह सड़क नगर पालिका के अंतर्गत नहीं आती है। हालांकि, उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में आने वाली नाली की मरम्मत करके सफाई कराई जाएगी।   


उन्होंने सफाई निरीक्षक डीके बिरौनियां को नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डों की साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही अवर अभियंता विपिन कुमार को मुहल्ला पिसनारी की नालियों को सुधरवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed