{"_id":"593854974f1c1b6c519c78be","slug":"raining-decrease-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट
lalitpur
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
बारिश्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। दिन भर बादल छाए रहने और बाद में हल्की बूंदाबांदी से तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इससे मौसम सुहाना हो गया। भीषण गर्मी से राहत मिलने पर शाम को लोग पार्कों और बाजारों में घूमने निकले।
पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। बाद में हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पांच जून को अधिकतम 43, न्यूनतम 27, छह जून को अधिकतम 37, न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। वहीं, सात जून को हल्की बूंदाबांदी से तापमान और नीचे चला गया। आज का तापमान अधिकतम 34, न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। दुकानदारों ने बरसाती की मांग को देखते हुए इसकी आवक बढ़ा दी है। घंटाघर के पास दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग बरसाती खरीदते देखते गए।