फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rain filled dam, water level also increased in Matatila

बारिश से भरे बांध, माताटीला में भी बढ़ गया जलस्तर

Thu, 14 Jul 2022 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rain filled dam, water level also increased in Matatila
ललितपुर। भीषण गर्मी में बांधों में लगातार कम हो रहे जल स्तर से चिंतित अफसरों को बीते दिनों हुई बारिश से कुछ राहत मिली है। बारिश के चलते माताटीला बांध का जलस्तर बुधवार को 5.26 मिली घन मीटर बढ़ गया। जबकि जिले के पांच अन्य बांधों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि सावन माह में बारिश से बांधों में पानी का स्तर और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों के इंतजार के बाद मंगलवार शाम को हुई मानसून की तेज बारिश का फायदा जिले के आधा दर्जन बांधों को हुआ। इसका सबसे अधिक लाभ माताटीला बांध को मिला। इसका जलस्तर मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को 5.26 मिली घन मीटर तक बढ़ गया। यह जलस्तर 24 घंटे के दौरान बढ़ा है। इतना ही नहीं मंगलवार शाम को जिले के अन्य क्षेत्रों मेें हुई बारिश का फायदा पांच अन्य बांधों में गोविंद सागर, शहजाद, जामिनी, राजघाट, भावनी बांध के जलस्तर पर भी पड़ा। इनके जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई। मध्य प्रदेश में हो रही अच्छी बारिश का असर राजघाट बांध के जलस्तर पर भी पड़ा है। करीब डेढ़ मिली घन मीटर का जलस्तर 24 घंटे में इस बांध में बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने जिले में जुलाई माह में मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

-------------
24 घंटे में बांधों के पानी का तुलनात्मक आंकड़ा मीटर में
बांधों - 12 जुलाई - 13 जुलाई- बढ़ा जलस्तर
गोविंद सागर - 31.88 - 32.59 - 0.71
शहजाद - 64.42 - 65.83 - 1.41
जामिनी - 25.17 - 26.19 - 1.02
राजघाट - 1085.00 - 1233.00 ् - 1.48
माताटीला - 317.33 - 322.59 - 5.26
भावनी - 14.50 - 14.75 - 0.25
(मिली घन मीटर में)
----------------
बांध क्षेत्रों में हुई इतनी बारिश
जनपद के गोविंद सागर बांध में 130 मिली मीटर, शहजाद में 145 मिमी, जामिनी 200 मिमी, सजनाम 189 मिमी, रोहिणी 72 मिमी, उटारी 150 मिमी, राजघाट 260 मिमी, माताटीला 145मिमी, कचनौंदा 203मिमी, लोअर रोहिणी 163 मिमी, जमडार 76 मिली, भावनी छह मिलीमीटर, बंडई 167 मिमी बारिश बुधवार तक दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
भावनी बांध क्षेत्र में अब तक सबसे कम बारिश
जिले के ब्लॉक बार क्षेत्र में बने भावनी बांध में अन्य बांधों के सापेक्ष अब तक सबसे कम 1.25 मिली मीटर बारिश 12 जुलाई की सुबह आठ बजे तक हुई थी। इसके बाद बुधवार को आई रिपोर्ट में सुधार देखा गया। मंगलवार की शाम को बार क्षेत्र में बारिश हुई थी। जिस कारण बारिश का आंकड़ा छह मिलीमीटर तक पहुंच गया है।

माताटीला बांध में आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने से जलस्तर बढ़ा है। इसके साथ मंगलवार को जनपद के अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश का फायदा अन्य बांधों के जलस्तर को बढ़ाने में हुआ है।
वीएन वर्मा, जल लेखा सहायक, बाढ नियंत्रण कक्ष सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed