फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   railways workers oth, clean campaign

रेलवे कर्मियों ने ली शपथ: न हम गंदगी फैलायेंगे और न ही फैलाने देंगे,

Thu, 17 Sep 2020 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
railways workers oth, clean campaign
स्वच्छता की शपथ लेते रेलवे कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रेलवे द्वारा बुधवार को 16 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके तहत रेलवे दो अक्टूबर रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम के लिए स्वच्छता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बुधवार को रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन अधीक्षक जीडी वर्मा के नेतृत्व में शपथ ली कि न हम गंदगी करेंगे, न फैलाएंगे और न ही फैलाने देंगे। रेलवे द्वारा 16 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा दिवस मना रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक द्वारा स्टेशन पर मौजूद कॉमर्शियल, चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ एवं सफाई कर्मचारियों को एक साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। यहां शपथ में कहा गया कि महात्मा गांधी ने भारत का सपा देखा जो न केवल मुक्त बल्कि स्वच्छ व विकसित भी था। महात्मा गांधी ने मदर इंडिया के लिए आजादी आजादी की। अब देश को साफ और स्वच्छ रखकर मदर इंडिया की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। मैं यह प्रतिज्ञा करता हूं कि स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध रहूंगा। मै स्वैच्छिक से सफाई के लिए काम करने के लिए प्रति सप्ताह दो घंटे समर्पित हूं। मैं अपने, मेरे परिवार, मेरे इलाके, मेरे गांव और मेरे कार्य स्थल के साथ स्वच्छता की तलाश शुरू करूंगा। यहां कर्मचारियों ने शपथ ली कि वह स्वच्छता के लिए वह सौ अन्य व्यक्तियों को प्रोत्साहित करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि वह उन्हें सफाई के लिए अपने सौ घंटे समर्पित करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, उपस्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार, सीटीआई मनीष शुक्ला, सीपीई अजय शर्मा, आरपीएफ एसआई कोली, चीफ आईओडब्ल्यू प्रीतम, शाकिर खान, नितिन शर्मा, लक्ष्मीनारायण तिवारी, संजय चौबे, केपी अग्निहोत्री, राजू चौहान, मो.सलीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

यह रहेगा दो अक्टूबर तक का कार्यक्रम
17 और 18 सितंबर को स्वच्छ स्टेशन दिवस, 19 एवं 20 सितंबर को स्वच्छत रेलगाड़ी दिवस, 21 एवं 22 सितंबर को स्वच्छ अस्पताल दिवस, 23 एवं 24 सितंबर को स्वच्छ नीर दिवस, 25 सितंबर को स्वच्छ आहार दिवस, 26 सितंबर को आवासीय कालोनी स्वच्छ परिसर दिवस, 27 सितंबर को कार्यस्थल और कार्यालय स्वच्छ परिसर दिवस, 28 सितंबर को स्वच्छ प्रसाधन दिवस और 29 सितंबर को स्वच्छ प्रतियोगिता के तहत आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed