{"_id":"578fd46c4f1c1bd927c4b9b2","slug":"railway-track-jhansi-to-beena","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीना से झांसी रेलवे स्टेशन तक बनेगी तीसरी रेल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीना से झांसी रेलवे स्टेशन तक बनेगी तीसरी रेल लाइन
lalitpur
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
रेल ट्रेक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बीना-झांसी रेलखंड पर यातायात लगातार बढ़ने से हो रही दिक्कत को देखते हुए बीना से झांसी रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे द्वारा तीसरी रेल लाइन बनाने का निर्णय लिया गया है। तीसरी रेल लाइन के निर्माण के लिए 2001.90 करोड़ रुपये बजट को मंजूरी मिल गई है और रेलवे अधिकारियों द्वारा कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रोजाना पैसेंजर और मालगाड़ी ट्रेन मिलाकर करीब दो सौ ट्रेनों का संचालन होता है। इसके साथ ही अब टीकमगढ़ से खजुराहो रेलवे स्टेशन तक ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर ट्रेनों का ट्रैफिक और भी अधिक बढ़ जाऐगा। इसके चलते रेलवे द्वारा बीना से झांसी रेलवे स्टेशन तक रेलवे द्वारा सुचारु व सुगम रेल संचालन के लिए तीसरी रेल लाइन बनाए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे द्वारा कागजी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। लाइन के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण संबंधी काम की प्रक्रिया रेलवे ने शुरू कर दी है। बीना से झांसी के मध्य 20 रेलवे स्टेशन आऐंगे, ऐसे में बीना से झांसी तक 152.57 किलोमीटर लंबाई की तीसरी रेल लाइन का निर्माण के दौरान रेल लाइन पर 152 छोटे पुलों का निर्माण भी किया जाना है। इस लाइन के निर्माण में 2001.90 करोड़ रुपए लागत की योजना तैयार की गई है, जो पांच वर्ष में पूरा किए जाने का प्रस्ताव है।
तीसरी रेल लाइन के निर्माण के लिए रेलवे द्वारा योजना संबंधी कार्य शुरू कर दिया गया है। तीसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य के तहत तीसरी लाइन निर्माण के लिए सर्वे कार्य और जमीन अधिग्रहण संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लाइन के निर्माण कार्य शुरू होने में समय लगेगा।
विज्ञापन
- गिरीश कंचन, पीआरओ, रेलवे, झांसी।