फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   railway station inspection

जगह-जगह मिली गंदगी, उखड़ी मिलीं बेंच

Thu, 21 Jul 2016 01:17 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 21 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
railway station inspection
administration - फोटो : amar ujala
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक को जगह-जगह गंदगी मिली। गंदगी मिलने पर मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त ने कचरा खुद ही उठाकर डस्टबिन में डाला, तो एडीआरएम ने प्लेटफार्म पर खुद खड़े होकर सफाई कराई। प्लेटफार्म पर सांसद निधि से लगाई गईं स्टील की बेंचों के पेंच उखड़े मिले, तो प्लेटफार्म की रेलिंग से रेलवे के कुछ अधिकारियों को निकलने में भी परेशानी रही।
विज्ञापन


अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत सिंह व वरिष्ठ मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक दुर्गेश दुबे बुधवार की दोपहर 12 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से ललितपुर स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर तीन पर यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। फिर उन्होंने प्लेटफार्म तीन से झांसी की ओर रेलवे लाइन के तकनीकी बिंदुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे, लेकिन प्लेटफार्म पर जाने से पूर्व यहां लगाई गई स्टील की रेलिंग में कुछ अधिकारियों को निकलने में ही परेशानी हुई, जिस पर उन्होंने रेलिंग के गेप बढ़ाने को कहा। प्लेटफार्म एक पर पहुंचते हुए उन्हें जगह-जगह गंदगी देखने को मिली। फुट ओवरब्रिज के पास इलैक्ट्रिक बॉक्स में रखे कबाड़ को हटाने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म एक पर ही सांसद निधि से लगाईं गई दो बेंच के पेंच उखड़े मिले, जिस पर उन्होंने इसे प्लेटफार्म से मजबूती के साथ कसने के निर्देश दिए। जीआरपी थाना के सामने प्लेटफार्म नंबर एक पर ही रखे स्ट्रेचर को सफाई के साथ रखने को निर्देशित किया।
विज्ञापन


अभी वह थोड़ा आगे ही बढ़े कि प्लेटफार्म पर गाय का गोबर मिलने से वह भड़क उठे और उन्होंने खुद खड़े रहकर अपने सामने सफाई कराई। इंक्वायरी ऑफिस वाले काउंटर पर जाकर उन्होंने यात्रियों को बैठने के लिए बेंच भी लगाने को कहा। वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा ने रिजर्वेशन कार्यालय जाकर वाटरकूलर की नालियों में पानी भरा पाया और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने आरपीएफ थाने का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक दुर्गेश दुबे, मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा, स्टेशन प्रबंधक राजेंद्र खन्ना, आरपीएफ थानाध्यक्ष केपीएस बुंदेला, टिकट निरीक्षक आरके मालवीय, एसके शुक्ला, शतेंद्र जैन, लक्ष्मीनारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ठंडा पानी नहीं आने पर यात्री की लिखित शिकायत
ललितपुर। एडीआरएम के निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थापित वाटरकूलर से ठंडा पानी नहीं आने पर आनंदपुर आश्रम से लौट रहे कानपुर निवासी प्रदीप कोहली ने एडीआरएम से लिखित में शिकायत दर्ज कराई।

टीन शेड से कवर्ड होगा प्लेटफार्म नंबर दो
 एडीआरएम विनीत सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए  प्लेटफार्म नंबर दो को पूरी तरह से टिन शेड से कवर्ड किया जाएग्रा।  


झांसी व भोपाल से चलेगी खजुराहो तक ट्रेन
झांसी-टीकमगढ़ रेल मार्ग से आगे खजुराहो रेलवे स्टेशन तक झांसी-टीकमगढ़ पैसेंजर ट्रेन के बढ़ने के साथ ही झांसी व भोपाल से खजुराहो तक एक्सप्रेस ट्रेन संचालन शुरू किया जाएगा। एडीआरएम ने बताया कि छतरपुर रेलवे स्टेशन से आगे मबई से खरगापुर रेलवे स्टेशन तक सीआरएस की मंजूरी तकनीकी कमी के चलते अटक गई है। सीआरएस की मंजूरी मिलते ही इस खजुराहो तक ट्रेन संचालन शुरू किया जाएगा।


चार पहिया वाहनों को बनेगी अलग पार्किंग
रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो-टैक्सियों का जमावड़ा लगा रहता है, जबकि स्टेशन के बाहर मुख्य गेट के दोनों ओर व आरपीएफ थाने तक नो पार्किंग जोन घोषित किए जाने के चलते वाहनों की पार्किंग समस्या सामने आने पर एडीआरएम ने ऑटो के लिए रेलिंग लगाकर वन-वे प्रणाली लागू किए जाने और चार पहिया वाहनों के लिए अलग से प्रीति होटल के पीछे खाली स्थान पर पार्किंग स्थल बनाए जाने के निर्देश दिए।


पौधरोपण कर दिया सफाई का संदेश
 एडीआरएम विनीत सिंह ने प्लेटफार्म नंबर एक पर प्लांटेंशन स्थल पर फलदार वृक्ष लगाकर सफाई का संदेश दिया और सभी से एक-एक पौधा जरूर लगाने को कहा। उनके साथ आए वरिष्ठ मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक दुर्गेश दुबे, मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा व पत्रकारों ने भी वृक्षारोपण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed