{"_id":"60f9c1af8ebc3e58292ddff4","slug":"railway-station-airport-light-lalitpur-news-jhs2001669140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर लगाई जा रही एअरपोर्ट लेबिल की लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर लगाई जा रही एअरपोर्ट लेबिल की लाइटें
विज्ञापन
एअरपोर्ट लेबिल की लाइट लगने के बाद प्लेट एक के कवर्ड शेड का नजारा।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब रात में कम रोशनी के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे द्वारा स्टेशन पर अब बेहतरीन दूधिया रोशनी वाली एयरपोर्ट लेबिल की लाइटें लगाई जा रही हैं। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक व दो पर टिन शेड एरिया में यह बेहतरीन रोशनी वाली लाइट लगने से एयरपोर्ट जैसा प्रकाश चमकता दिखाई देगा।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक एवं दो व तीन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए टिन कवर्ड शेड में अभी तक सामान्य सिंगल 18 वाट की एलईडी लाइटें लगी हुई थीं और इसकी संख्या भी पर्याप्त नहीं थीं। मंडल स्तर के बड़े रेलवे स्टेशन पर पर या फिर एयरपोर्ट की रोशनी के मुकाबले की लाइट अब ललितपुर व तालबेहट रेलवे स्टेशन पर लगेगी। काफी कम रोशनी रहती थी। इलेक्ट्रिकल सामान्य विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन पर अब 18 की जगह 36 वाट की फिटिंग की जा रही है। यह एयरपोर्ट लेबिल की लाइटें रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक के कवर्ड शेड में लगाना शुरू हो गई हैं, जबकि प्लेटफार्म दो व तीन पर बने कवर्ड शेड में भी यह 36 वाट की लाइट लगाई जाएंगी। दोनों प्लेटफार्म पर लगभग 250 लाइट्स लगाई जानी हैं।
------
प्लेटफार्म के कवर्ड शेड के अलावा तीनों प्लेटफार्म पर लगे करीब साठ पोलों पर भी अब 45 की जगह साठ वाट की लाइट फिटिंग की जाएगी। इससे कवर्ड शेड के अलावा दोनों प्लेटफार्म पोलों पर अधिक वाट की लाइट्स लगने से चमक उठेंगे।
विज्ञापन
------
रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट लेबिल की लाइट लगाई जा रही हैं। इसकी शुरूआत मंडल में बड़े स्टेशनों से की जा रही है। यह लाइट्स सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर लगाई जाएंगी।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।