{"_id":"68642e42e19bbf63cc0b3487","slug":"railway-passengers-said-if-we-get-confirmed-tickets-under-the-new-rules-then-the-changes-will-be-worth-it-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-138240-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलयात्री बोले- नए नियमों से कंफर्म टिकट मिले तो बदलाव सार्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलयात्री बोले- नए नियमों से कंफर्म टिकट मिले तो बदलाव सार्थक
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे के नए नियमों के मद्देनजर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बदलने वाले लोगों को ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने में परेशानी हो सकती है। कई लोग सिम बदलते रहते हैं, ऐसे में आधार से लिंक न होने के कारण उन्हें ओटीपी नहीं मिल सकेगी और टिकट बुक होने में परेशानी आएगी। एक जुलाई से लागू रेलवे के नए नियम के मुताबिक ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करते समय आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगी। इसके प्रमाणीकरण के बाद ही टिकट बुक हो सकेगा। रेल यात्रियों ने कहा कि कंफर्म टिकट की गारंटी मिले तो यह बदलाव सार्थक हाेगा। वहीं, कई लोगों ने आधार और ओटीपी की प्रक्रिया को भी जटिल बताया।
-- -- --
एक लॉ फर्म में काम करता हूं और अक्सर तत्काल टिकट बुक करता हूं। आधार और ओटीपी सत्यापन से बुकिंग सुरक्षित तो हुई है, लेकिन आईआरसीटीसी एप पहले ही धीमा है। सुबह दस बजे तत्काल बुकिंग के समय सर्वर क्रैश होने की समस्या अब भी है। किराये में एक-दो पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी तभी सार्थक है, जब कंफर्म टिकट मिलने की गारंटी हो। रिजर्वेशन चार्ट का आठ घंटे पहले तैयार होना अच्छा कदम है।
-बलराम कुशवाहा।
-- -- -- -- -
मैं मेडिकल की छात्रा हूं और छुट्टियों में घर जाने के लिए तत्काल टिकट पर निर्भर रहती हूं। आधार और ओटीपी से प्रक्रिया जटिल हो गई है। हमारे कई दोस्तों के पास आधार से लिंक मोबाइल नंबर नहीं है और उन्हें बुकिंग में परेशानी झेलनी पड़ेगी। साथ ही एजेंट्स पर प्रतिबंध से उन छात्रों को दिक्कत हाेगी, जो टिकट काउंटर तक नहीं पहुंच पाते। रेलवे को विद्यार्थियाें के लिए डिस्काउंट या आसान बुकिंग प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन
-अनन्या जैन।
-- -- -- -
मोबाइल से अपने परिवार के लिए ट्रेन की टिकट अक्सर बुक करता हूं, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग मेरे लिए मुश्किल हो गया है। पहले पास के एजेंट से तत्काल टिकट बुक करवाता था, लेकिन अब एजेंट पर पहले 30 मिनट का प्रतिबंध और दस हजार का जुर्माना मेरे लिए परेशानी है। रेलवे काउंटर पर लंबी लाइन लगती है और ओटीपी के लिए तेज इंटरनेट चाहिए, ऐसे में दिक्कत बढ़ सकती है।
-विनय पाल, यात्री।
-- -- -- --
हमारी आयु 65 वर्ष हो चुकी है और रेलवे की छूट का लाभ लेता हूं। आधार सत्यापन हमारे लिए ठीक है, लेकिन ओटीपी के लिए स्मार्ट फोन और इंटरनेट की जरूरत मुझे परेशान करेगी। कई बुजुर्ग डिजिटल बुकिंग में सहज नहीं हैं। रेलवे काे काउंटर पर वैकल्पिक पहचान पत्र स्वीकार करना चाहिए। रिजर्वेशन चार्ट का आठ घंटे पहले तैयार होना अच्छा कदम है। लेकिन, तत्काल टिकट की उपलब्धता अब भी कम है। त्योहारी सीजन में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल रहता है। -रामबाबू चौबे, वरिष्ठ नागरिक।