फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Railway office and colony will be shifted towards Nehru Nagar

नेहरूनगर की ओर के रेलवे कार्यालय व कॉलोनी होगी शिफ्ट

Tue, 20 Sep 2022 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Railway office and colony will be shifted towards Nehru Nagar
ललितपुर। रेलवे की तीसरी लाइन और चौथे प्लेटफार्म का निर्माण कार्य होने से कर्मचारियों के पुराने आवास और कार्यालयों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए कुछ कार्यालय प्लेटफार्म एक पर संचालित भी होने लगे हैं। जबकि नेहरू नगर की ओर के आवास और बहुत से कार्यालय भी दूसरी जगह शिफ्ट किए जाएंगे। वहीं रेलवे अफसरों के लिए नया रेस्ट हाउस भी बनकर तैयार हो गया है। जिसका रेलवे के उच्चाधिकारियों द्वारा जल्द ही लोकार्पण किया जा सकता है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेलवे लाइन और चौथे प्लेटफार्म का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण नेहरू नगर की ओर बनी रेलवे कॉलोनी व रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के कार्यालयों को रेलवे द्वारा दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने प्लेटफार्म संख्या एक पर कुछ इंजीनियरिंग विभाग के कार्यालयों को पहुंचाया है। जिनका संचालन पुराने मालगोदाम वाले भवनों में किया जा रहा है। वहीं देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास नई कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। नेहरू नगर की ओर रेलवे कॉलोनी के रेल कर्मचारियों को आवास दिया जाएगा। इसके साथ ही देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास ही नया ऑफिसर रेस्ट हाउस का निर्माण भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed