{"_id":"4b60af07f4fe78f5b1dc8c4f954f31a9","slug":"rail-land-encroachment-is-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल भूमि से अतिक्रमण हटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल भूमि से अतिक्रमण हटेगा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट व सिविल कोर्ट से राहत मिलने के बाद रेलवे की जमीन पर बनी सात दुकानों से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों द्वारा सातों दुकानदारों को नोटिस देने के करीब 20 दिन बाद भी दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है, जिसके चलते चार दिन पूर्व रेल अधिकारियों के एक दल ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा संबंधी न्यायालय के निर्णय के संबंध में जानकारी देकर अतिक्रमण हटाए जाने में सहयोग करने को कहा था। वहीं, दुकानदारों ने भी जिलाधिकारी से मिलकर दुकानें नहीं हटाए जाने की मांग की थी, अब एक बार फिर से रेल अधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर अतिक्रमण हटाए जाने संबंध में मुलाकात की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने में सहयोग का आश्वासन दिया है। अब जिला प्रशासन के सहयोग से जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा।