फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   raide in hospital, doctor absent

अस्पताल में छापा गैरहाजिर मिले डाॉक्टर

Fri, 20 May 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
raide in hospital, doctor absent
hospital, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। लापरवाही मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सक का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने मान्यवर कांशीराम संयुक्त जिला चिकित्सालय पुरुष का निरीक्षण किया। मरीजों ने जिलाधिकारी को अव्यवस्थाओं के बारे में बताया। महिला और बच्चा वार्ड की स्थिति सबसे खराब मिली। इस पर उन्होंने चिकित्सकों को फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय इमरजेंसी वार्ड में डा. रामेंद्र पचौरी व अंबिका प्रसाद फार्मासिष्ट उपस्थित मिले।
विज्ञापन


इमरजेंसी में मरीज लाडकुंवर निवासी ग्राम बमरौला का इलाज हो रहा था। पूछने पर बताया गया कि उन्होंने जहर का सेवन कर लिया था, उपचार हो गया है। अब हालत ठीक है। अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में कोई एसआई व सिपाही नहीं मिला। अस्पताल में डा. विजय द्विवेदी, डा. राजेंद्र प्रसाद एवं डा. आरपी सिंह अपने-अपने कक्ष में उपस्थित नहीं मिले। डा. विजय द्विवेदी के बारे में बताया गया कि वह एनआरसी में हैं। डा. राजेंद्र प्रसाद अर्जित अवकाश पर बताए गए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय वासवानी भी उपस्थित नहीं मिले, बताया गया कि वह छुट्टी पर हैं। डा. एमसी गुप्ता इंचार्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंत चिकित्सक द्वारा बताया गया कि उनकी ओपीडी में अभी तक 10 मरीज आए हैं। अस्पताल कक्ष साफ-सुथरे मिले, परंतु बाथरूम गंदे पाए गए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिन में तीन बार नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से दवाइयां, इंजेक्शन, ड्रिप आदि मिल रहे हैं। कुछ मरीजों ने बताया कि पलंग पर चादर नहीं बिछाए जाते हैं।


कुछ वार्डों में कूलर लगा हैं, लेकिन कुछ वार्डों में नहीं लगा, जिससे गर्मी लगती है। इस पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देया दिए गए कि मरीजों के पलंग पर साफ चादर बिछवाएं तथा समस्त वार्डों में कूलर की व्यवस्था कराएं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि वह अपने अधीनस्थ समस्त चिकित्सकों को निर्देया दें कि वह समय से अस्पताल में उपस्थित होकर मरीजों को अटैंड करें। इसके अतिरिक्त यह भी सुनिश्चित करें कि जिन मरीजों के पर्चे पर डॉक्टर द्वारा जांच या एक्सरे आदि लिखे जाते हैं, उसकी जांच व एक्सरे हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed