फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Snakebite victim dies after five hours of traditional exorcism rituals.

Lalitpur News: सांप के डसने पर पांच घंटे कराते रहे झाड़फूंक, हुई मौत

Wed, 26 Aug 2026 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Snakebite victim dies after five hours of traditional exorcism rituals.
ललितपुर। किसान को सांप के डसने पर परिजन उसे लेकर झाड़फूंक कराने पहुंचे। पांच घंटे बाद जब हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो वह अचेत हो गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बह़ुत देर हो चुकी थी। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट निवासी जगदीश (51) सोमवार की शाम को उड़द की फसल देखने के लिए खेत पर गया था। शाम को करीब पांच बजे वह घर लौटा और परिजनों को सांप के डसने की बात बताई। इस पर परिजन उसे तत्काल गांव में ही झाड़फूंक के लिए ले गए, जहां उन्हाेंने शुरुआती महत्वपूर्ण चार से पांच घंटे झाड़फूंक के चक्कर में बर्बाद कर दिए। इससे उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि हालत हर पल और बिगड़ती गई। इसके बाद रात में साढ़े दस के बाद जब वह अचेत हो गया। सर्पदंश के करीब सात घंटे बाद देर रात 12 बजे परिजन उसे बेसुध हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस पर परिजन झाड़फूंक कराने के फैसले पर खूब पछताएं और खुद को कोसते नजर भी आए। मृतक के भाई रामसेवक ने बताया कि उसके भाई जगदीश खेती करते थे और मृतक की छह बेटियां और एक बेटा है। उसके पास करीब डेढ़ एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed