फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   quarantine sentar me latak raha tala

क्वॉरेंटाइन सेंटर में लटक रहा ताला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
quarantine sentar me latak raha tala
गांवों में बाहर से आने वाले मजदूरों एवं कामगारों से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बनाया गया क्वांरटीन सेंटर बेअसर साबित हो रहा है। गांव के क्वांरटीन सेंटर में ताला लटक रहा है। विकासखंड तालबेहट के विभिन्न गांवों में बाहर से आने वाले मजदूरों और लोगों से ग्रामीण जनता में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए गांवों में क्वारंटीन सेंटर और कम्युनिटी किचेन बनाई गई है, जिसमें बाहर से आने वाले लोगों की जांच के बाद उसमें रोककर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके। ग्राम कडेसरा कला में बने क्वारंटीन सेंटर लोगों के न ठहरने से ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह लोग पूरा समय क्वारंटीन सेंटर में न गुजारकर अपने- अपने घरों में गुजार रहे हैं, जो प्रशासन की मंशा के विपरीत है। ग्रामीणों ने बाहर से आने वाले लोगों को सख्ती के साथ क्वारंटीन सेंटर में रखने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है, जिससे जनता में बने भय समाप्त हो सके। -------- लगभग 80 लोग बाहर से आए थे। आने वाले सभी लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण करा दिया गया है। सभी लोग स्वस्थ्य हैं । - संगीता अगरिया, ग्राम प्रधान -------- क्वांरटीन सेंटर में चार मरीज रुके थे, जो बिना जानकारी के भाग गए हैं। जबकि, उन्हें 14 दिन तक रुकने के लिए कहा गया था। वह लोग बात नहीं मान रहे हैं। - वीरेंद्र कुमार बरौदिया, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी -----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed