फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pyaasa team reached the final after defeating Karrapur

Lalitpur News: कर्रापुर को हराकर फाइनल में पहुंची प्यासा टीम

Tue, 23 Jan 2024 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Pyaasa team reached the final after defeating Karrapur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मड़ावरा-ललितपुर। यादगार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में स्व. भगुनसिंह लंबरदार एवं शेरसिंह लोधी की स्मृति में चल रहे 12वें क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सोमवार को प्यासा टीम ने कर्रापुर मध्यप्रदेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

टॉस जीतकर प्यासा टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्रापुर टीम ने 17 ओवर में 122 रन का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज शहीद ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। वहीं प्यासा टीम के ऑल राउंडर सागर ने 21 रन देकर कर तीन विकेट प्राप्त किए। बल्लेबाजी में 48 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 123 रन का पीछा करने उतरी कर्रापुर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सागर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और 48 रन बनाए। दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे छोटू पाली ने भी 16 रन बनाए। 13वें ओवर में प्यासा टीम द्वारा पांच विकेट से जीत हासिल कर फाइनल मुक़ाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। अंपायर माखनराज, इंद्रपाल, कमेंट्रेटर ज्ञानसिंह गंगा, वाहिद खान फैजल, राहुल यादव, आदेश पटैरिया, दिलीप सिंह, इमरान खान, स्कोरर करनसिंह पटैल, संजय सिंह, कमेटी मैनेजर निहालसिंह, देवेंद्रसिंह, राजूसिंह, चंद्रभानसिंह, प्रीतम सिंह, हरदेवसिंह, विजयसिंह, बृजेंद्रसिंह, अरविंदसिंह, राघवेंद्रसिंह, मुलायम सिंह, छत्रपाल, सजन सिंह, युवराज सिंह, शिवम सिंह, चहल सिंह, हुकुम सिंह आदि का सहयोग रहा। मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल सागर एमपी एवं किसान क्रिकेटर्स के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed