फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pushpa changed her financial situation by opening a milk procurement center.

Lalitpur News: पुष्पा ने दूध खरीद केंद्र खोलकर बदली आर्थिक स्थिति

Sun, 28 Dec 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Pushpa changed her financial situation by opening a milk procurement center.
सिलावन(ललितपुर)। अगोरा गांव निवासी पुष्पा ने दूध खरीद केंद्र खोलकर अपनी आर्थिक तस्वीर बदली। इसके साथ ही वह अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।
विज्ञापन

सरकार की महिला सशक्तीकरण योजना जमीन पर रंग ला रही है, उसका नतीजा है कि विकासखंड महरौनी के अगोरा गांव निवासी पुष्पा की आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है। पुष्पा बताती हैं कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। घर चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इससे निपटने के लिए उसने अन्य महिलाओं को साथ लेकर नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह का गठन किया और छोटी-छोटी बचत करना शुरू किया। इस बचत से जमा की धनराशि और वालिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के सहयोग से गांव में मिल्क कलेक्शन सेंटर खोलकर दूध खरीदने का काम शुरू किया। शुरुआती दिनों में तो दूध की आवक कम होती थी लेकिन अब प्रतिदिन 150 से 200 लीटर दूध खरीदती है। इतना ही नहीं अब तो अपनी पिकअप (गाड़ी) खरीद कर गांव-गांव से दूध का कलेक्शन करना भी शुरू कर दिया है। इससे उसको अच्छी खासी आय होने लगी है उसके काम को देख गांव की अन्य महिलाएं भी प्रेरणा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed