फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   purmati mataji

दूषित खान- पान से हो रहे विचार दूषित

Wed, 14 Oct 2015 01:11 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 14 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
purmati mataji
ललितपुर (ब्यूरो)। आर्यिका पूर्णमति माताजी ने कहा कि अपने जीवन को सुधारने के लिए अनंत अवसर तो मिले, लेकिन लोगों ने उन्हें यूं ही गवां दिया। अपने आहार की शुद्धि को भूलकर व्यक्ति दूषित खान-पान में जुटा है, जिससे उनके विचार भी दूषित हो रहे हैं।
विज्ञापन



श्री क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिकाश्री ने कहा कि प्रभु और गुरु की ओर दृष्टि श्रद्धा की होती है। गुरु स्वयं अपना अनुभव शिष्यों में बांटकर अनेकानेक पुण्य का संचय कराते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मों से चेतन को बचाना है, कि कहीं चेतन में पाप कर्म प्रवेश तो नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन



पुण्य कर्मों को बढ़ाना है, तभी जीवन का कल्याण है। आर्यिकाश्री को शास्त्र भेंट शिखर चंद, सुभाष चंद किसलवास परिवार और डा. चंद्रकला पाटनी द्वारा किया गया। दीप प्रज्ज्वलन दिलीप कुमार नौगामा बांसवाडा व विजय काला सनावद ने किया। इनका सम्मान जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया, प्रदीप जैन सतरवांस, मुकेश सराफ और सतीश नजा ने किया। धर्मसभा में मंगलाचरण मधु खजुरिया ने करते हुए आर्यिकाश्री के प्रति भावांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed