फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Public toilets: At some places the drains are being flushed and at some places they are incomplete.

सार्वजनिक शौचालय: कहीं पाथे जा रहे कंडे तो कहीं अधूरे पड़े

Mon, 12 Feb 2024 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Public toilets: At some places the drains are being flushed and at some places they are incomplete.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खुल में शौच से मुक्ति के लिए नगर पालिका परिषद ने सार्वजनिक शौचालय बनवाने की पहल की, लेकिन ये तीन वर्ष बाद भी अधूरे पड़े हैं। एक सार्वजनिक शौचालय में तो उपले पाथे जा रहे हैं तो दूसरे में गंदगी का अंबार है। एक का निर्माण पूरा होने के बाद भी बंद पड़ा है। ऐसे में यहां के बाशिंदों को असुविधा हो रही है। कई परिवार खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। मार्गों से गुजरने वाले लोगों को गंदगी व दुर्गंध की समस्या से जूझना पड़ा रहा है।

------------
दृश्य एक
वार्ड नंबर दो के मोहल्ला रैदासपुरा में ब्याना नाला के किनारे दस लाख रुपये की लागत से तीन वर्ष पूर्व सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। अधूरा शौचालय गंदगी की चपेट में है। हालत यह है कि इसके पास ठहरना तक मुश्किल है। इसके संचालित न होने से पूरी सड़क पर गंदगी पड़ी है। राहगीरों को दुर्गंध से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। गंदगी से बीमारियों के पनपने का खतरा बना है। इसके बाद भी निर्माण पूर्ण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
दृश्य दो
वार्ड नंबर 21 मोहल्ला तालाबपुरा द्वितीय सीतापाठ रोड के पास नगर पालिका ने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू कराया था, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। हालत यह है कि इस सार्वजनिक शौचालय में उपले पाथे जा रहे हैं। अब यह उपलों का भंडार गृह बनकर रह गया है। मोहल्ला के कुछ लोग खुले में शौच जा रहे हैं। जलभराव व गंदगी से लोगों का रास्ते से निकलना तक दूभर है। मंदिर आने-जाने वाले व अन्य रह रहे लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दृश्य तीन
नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 के मोहल्ला आजादपुरा प्रथम में लेड़ियापुरा तिराहे के पास शौचालय का निर्माण किया गया था, जो बीच में लंबे समय तक बंद रहा, इसके बाद निर्माण शुरू किया गया। वर्तमान में बनकर तैयार है, लेकिन इसे अभी तक चालू नहीं किया गया है। ऐसे में आसपास के लोग व राहगीर बांध के भराव क्षेत्र में शौच को जा रहे हैं। इससे बांध का पानी दूषित हो रहा है। हद तो यह कि जब शौचालय पूरी तरह बनकर तैयार है तो जिम्मेदार मौन क्यों बने हैं।
---
तीन वर्ष पूर्व शुरू हुआ था निर्माण
नगर पालिका ने 30 लाख रुपये की लागत से तीन सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण तीन वर्ष पूर्व शुरू कराया था। इनमें में अब तक एक भी शौचालय चालू नहीं हो सका है। दो का तो निर्माण ही अधूरा है।

---
फैक्ट फाइल
ये है सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति
सार्वजनिक शौचालय - 16
पीपीपी मॉडल शौचालय - तीन
ग्रामीण क्षेत्र में शौचालय - 415
---
मोहल्ला खिरकापुरा व तालाबपुरा द्वितीय में अधूरे पड़े शौचालयों को जल्द पूरा करने के लिए संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया जाएगा। लेड़ियापुरा के सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पूर्ण हो गया है, जिसका जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा।
- सरला जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed