{"_id":"66c907b0c90f0999f30b18f4","slug":"public-representatives-heard-the-problems-in-chaupal-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-119707-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चौपाल में जनप्रतिनिधियों ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चौपाल में जनप्रतिनिधियों ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही समाधान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाई जा रही चौपालों के क्रम में शुक्रवार को थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम नत्थीखेड़ा और भुचेरा में चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के निर्देश दिए गए।
नत्थीखेड़ा में आयोजित चौपाल में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है, लेकिन कुछ लोगों को अब भी पात्र होने के बावजूद लाभ लेने में परेशानी आ रही है। ऐसे लोगों की समस्याओं के निदान के लिए गांव-गांव चौपाल लगा कर उनका निदान कराया जा रहा है। राजस्व विभाग, पुलिस, आपूर्ति, बिजली, आवास आदि की समस्याओं को रखा गया। वही, ग्राम भुचेरा में आयोजित चौपाल में विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में न झगड़ें। इस दौरान परियोजना निदेशक प्रभारी खंड विकास अधिकारी दीपक यादव, डॉ. दीपक चौबे, रामदास सुमन, दीन दयाल निरंजन, महेंद्र सिंह तोमर, राजीव नायक, पुरुषोत्तम गुप्ता, मनो राजा, बृजमोहन बुंदेला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।