{"_id":"e81379d486164928c6eebebd3c87b2a0","slug":"public-debate-in-the-court-handled-539-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में निपटे 539 वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में निपटे 539 वाद
ललितपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह- समझौता के आधार पर 539 विभिन्न प्रकृति के वादों का निस्तारण किया गया। साथ ही 77,260 रुपये की समझौता व अर्थदंड की राशि का निर्धारण किया गया।
जनपद न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश जिष्णुकांत की अध्यक्षता में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। अपर जिला जज आवश्यक वस्तु अधिनियम लोकेश राय ने विद्युत अधिनियम के दो वादों का निस्तारण कर तीन हजार रुपये अर्थदंड निरुपित किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अशोक कुमार यादव द्वारा 20 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना सिंह ने विभिन्न प्रकृति के 211 वादों को निस्तारित करते हुए 44,080 रुपए जुर्माना अधिरोपित किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन आनंद प्रकाश सिंह ने विभिन्न प्रकृति के 47 वादों का निस्तारण करते हुए 16,150 रुपए अर्थदंड निरुपित किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन मुन्नालाल द्वारा विभिन्न प्रकृति के 22 वाद निस्तारित करते हुए 430 रुपए अर्थदंड अधिरोपित किया।
जिला मजिस्ट्रेट एवं तीनों तहसीलों द्वारा राजस्व के 68 वाद व फौजदारी के 78 वाद निस्तारित किए गए। बाह्य न्यायालय महरौनी में दोनों न्यायालयों द्वारा 85 वाद निस्तारित कर 13 हजार रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया। इस मौके पर अपर जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा, अधिवक्तागण, बीमा कंपनी के अधिकारीगण एवं वादकारीगण मौजूद रहे।