फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ptavijaypura twenty megawatt solar plant will start work

पठाविजयपुरा में बीस मेगावाट सोलर प्लांट बनेगा, काम शुरू

Sun, 18 Dec 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ptavijaypura twenty megawatt solar plant will start work
eletricity lalitpur news - फोटो : demo
महरौनी ब्लॉक के पठा विजयपुरा गांव में बीस मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट लगेगा। शासन के सहयोग से सुखवीर एग्रो कंपनी करीब बीस करोड़ रुपये प्लांट निर्माण पर खर्च करेगी। विद्युत विभाग ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। सोलर प्लांट से बिजली सप्लाई के लिए महरौनी ट्रांसमिशन तक 132 केवी की हाइटेंशन लाइन भी बनाई जाएगी। इस गांव में पहले से ही दो दस-दस मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

जनपद में मौसम की अनुकूलता और रेडिएशन की पर्याप्त उपलब्धता के चलते सोलर बिजली की अपार संभावनाएं हैं। यही वजह है कि यहां शासन द्वारा लगातार बिजली उत्पादन के लिए पॉवर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। ग्राम बारचौन व ग्राम पठाविजयपुरा में दस-दस मेगावाट के दो सोलर पावर प्लांट का निर्माण चल रहा है। अब शासन की मंजूरी के बाद ग्राम पठाविजयपुरा में बीस मेगावाट क्षमता का एक और सोलर पावर प्लांट का निर्माण शुरू कर दिया गया है। महरौनी के उपखंड अधिकारी तृतीय प्रेमचंद ने बताया कि महरौनी के ग्राम पठाविजयपुरा में यह प्लांट सुखवीर एग्रो द्वारा स्थापित किया जा रहा है। ट्रांसमिशन विभाग के अधिकारियों की देखरेेेख में प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी लागत करीब बीस करोड़ रुपए आएगी। इस सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली सप्लाई के लिए महरौनी स्थित 132 केवी सब स्टेशन तक कंपनी द्वारा 132 केवी हाइटेंशन विद्युत लाइन बिछाई जाएगी। इस हाइटेंशन लाइन के माध्यम से सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली ट्रांसमिशन तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


बजाज पावर प्लांट से रोशन हो प्रदेश के कई जिले
जिले के ग्राम बुरौगांव में पहले से ही 1980 मेगावाट क्षमता का बजाज थर्मल पावर प्लांट बन चुका है। इस प्लांट से प्रदेश के कई जिलों को बिजली दी जा रही है। वहीं, ग्राम चीरा व महरौनी खुर्द में दस-दस मेगावाट क्षमता के तीन सोलर पावर प्लांट से भी बिजली उत्पादन हो रहा है, जिनसे दिन में कई सब स्टेशनों के अंतर्गत गांवों को बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed