फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   protest of privatization

काली पट्टी बांधकर मनाया ब्लैक डे, रेल निजीकरण का जताया विरोध

Sun, 20 Sep 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
protest of privatization
रेलवे निजीकरण कि विरोध में प्रदर्शन करते रेलवेकर्मी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर होने वाले विरोध जन जागरण सप्ताह के आखिरी दिन नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन शाखा ललितपुर द्वारा शासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों से रेल कर्मचारियों को अवगत कराते हुए सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया गया कि ट्विटर अकाउंट के माध्यम से रेलवे का निजीकरण बंद हो एवं पुरानी पेंशन बहाल हो, लिखकर रेल बचाओ देश बचाओ के साथ, पीएमओ इंडिया रेल मंत्रालय भारत सरकार एवं रेल मंत्री को टैग करके सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में ट्वीट कर अपना विरोध व संदेश भारत सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। रेलवे स्टेशन पर एकत्रित नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन शाखा के सदस्यों व कर्मचारियों ने कहा कि यह लड़ाई एक जन आंदोलन बन गई है। ऐसे में अब सरकार को ट्विटर ट्रेंड के माध्यम से हमें अपना विरोध दर्ज करना होगा। आज शाखा द्वारा पीआरडी डिपो, सिग्नल एवं दूरसंचार डिपो ललितपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सभाएं कर सभी कर्मचारियों को आज काली पट्टी बांधकर कार्य करने का संदेश दिया एवं आज ब्लैक डे के रूप में देश के सभी रेल कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपना रेल कार्य कर भारत सरकार के प्रति विरोध दर्ज करेंगे। आज तमाम जगह हुई सभाओं में शाखा अध्यक्ष मनोज तिवारी शाखा मंत्री नितिन शर्मा, मयंक वैद्य, सागर अग्निहोत्री, शांतनु पुरोहित ,आरबी नायक, शंकरलाल राठौड़, साकिर खान, पवन साहू, पूरनलाल ,संतोष यादव, राकेश मौर्या , हरिमोहन वैध, मनीष शुक्ला सुमित चौरसिया, प्रदीप श्रीवास अखिलेश कुमार, संदीप कुमार चंद्रभान, सुभाष यादव आदि रेल कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने किया निजीकरण का विरोध
ललितपुर। शनिवार को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर होने वाले विरोध जन जागरण सप्ताह के आखिरी दिन नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन शाखा ललितपुर द्वारा भारत सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों से रेल कर्मचारियों को अवगत कराया। सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया गया कि ट्विटर अकाउंट के माध्यम से ‘रेलवे का निजीकरण बंद हो व पुरानी पेंशन बहाल हो’ लिखकर पीएमओ इंडिया रेल मंत्रालय भारत सरकार एवं रेल मंत्री को टैग कर सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में ट्वीट करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब देश के सबसे बड़े रोजगार दाता भारतीय रेल में युवाओं को रोजगार के भी लाले पड़ जाएंगे। आज शाखा द्वारा पीआरडी डिपो, सिग्नल एवं दूरसंचार डिपो ललितपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सभाएं कर सभी कर्मचारियों को आज काली पट्टी बांधकर कार्य करने का संदेश दिया एवं रविवार को ब्लैक डे के रूप में देश के सभी रेल कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपना रेल कार्य कर भारत सरकार के प्रति विरोध दर्ज करेंगे। शनिवार को तमाम जगह हुई सभाओं में शाखा अध्यक्ष मनोज तिवारी, शाखा मंत्री नितिन शर्मा, मयंक वैद्य, सागर अग्निहोत्री, शांतनु पुरोहित, आरबी नायक, शंकरलाल राठौड़, साकिर खान, पवन साहू, पूरनलाल, संतोष यादव, राकेश मौर्या, हरिमोहन वैध, मनीष शुक्ला, सुमित चौरसिया, प्रदीप श्रीवास, अखिलेश कुमार, संदीप कुमार, चंद्रभान, सुभाष यादव सहित अनेक रेल कर्मचारी सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed