फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Protest against shops being built by breaking the boundary wall of the school

Lalitpur News: विद्यालय की चहारदीवारी तोड़कर बन रहीं दुकानों का विरोध

Wed, 11 Feb 2026 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Protest against shops being built by breaking the boundary wall of the school
तालबेहट। पूराकलां स्थित जिला पंचायत के विद्यालय की बाउंड्री को तोड़कर जिला पंचायत की बन रही दुकानों को लेकर पूराकलां क्षेत्र के ग्रामीण दो भागों में बंट गए हैं। एक पक्ष विद्यालय की भूमि पर दुकानों बनाए जाने का विरोध कर रहा है तो दूसरा पक्ष दुकान निर्माण का समर्थन। मंगलवार को ग्रामीणों ने पूरे दिन प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम अभिजीत सिंह मौके पर गए और प्रर्दशनकारियों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह दुकानों का निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्राम प्रधान बृजेंद्र सिंह की अगुवाई में सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। हालात बिगड़ने पर पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कारियों को समझाया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। तालबेहट के उपजिलाधिकारी अभिजीत सिंह अपराह्न मौके पर गए और प्रदर्शनकारियों की बात को सुना। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए। एसडीएम ने बताया कि प्रदर्शनकारियों का समझाया और पूरे मामले के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र पूराकलां के जिला पंचायत सदस्य कृष्णा मानसिंह ने बताया कि जिला पंचायत की संपत्ति है। प्रधान ने स्वयं कुछ दिन पहले कच्चा मेटेरियल हटवाया था और वह अपने लिए एक दुकान मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed