फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   prohlems in police colony

पुलिस आवासों में समस्याओं का डेरा

Tue, 02 Aug 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जनता की सुरक्षा करने वाले पुलिस कर्मी व उनका परिवार स्वयं ही असुरक्षित जिंदगी जीने को मजबूर हैं। अमर उजाला ने सोमवार को पुलिस लाइन और कचहरी मार्ग पर सिपाहियों के लिए बने सरकारी आवासों की स्थिति का जायजा लिया। तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। यहां जलापूर्ति के लिए तीन साल पहले बनी पानी की टंकी अब तक चालू नहीं हो पाई है। वहीं, रखरखाव के अभाव में दीवारों का प्लास्टर टूटने लगा है। इसी तरह की अन्य परेशानियों से सिपाहियों के परिवार जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में पीडब्लूडी कार्यालय की ओर सिपाहियों को रहने के लिए आठ आवासीय कालोनी बनी हैं। एक कालोनी में आठ आवास हैं। यहां करीब 64 सिपाही परिवार के साथ रहते हैं। वर्षों पूर्व बनी इन कालोनियों की स्थिति बदतर हो गई है। यहां जलापूर्ति के लिए तीन साल पहले बनाई गई पानी की टंकी अब तक चालू नहीं हो सकी है। दीवारों में जगह-जगह दरार पड़ चुकी है, चौथी मंजिल का पानी दीवारों से रिस-रिस कर कमरों में आ रहा है। कई आवासों की छतों से पानी टपकता रहता है।
विज्ञापन


यही स्थिति कचहरी मार्ग पर बने पुलिस आवासों की है, यह आवास भी काफी पुराने हैं। यहां पर करीब तीन दर्जन आवास हैं। इन सभी आवासों में बारिश का पानी दीवारों व छतों के सहारे अंदर आ जाता है। प्लास्टर टूट कर गिरने लगा है। सफाई भी न होने से संक्रमित बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। इन आवासों में रहने वाले पुलिस कर्मियों के परिवार बदहाली की जिंदगी काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नसीब नहीं हुई पक्की सड़क
पुलिस लाइन परिसर व अन्य स्थानों पर बनी पुलिस आवासों को बने कई साल हो गए हैं। इनमें करीब एक हजार पुलिस कर्मी रहते हैं। पुलिस लाइन परिसर में स्टेशन मार्ग से कचहरी मार्ग की ओर जाने वाला ही मुख्य मार्ग केवल पक्का है। इसके इलावा आवासों की ओर जाने वाला रास्ता वर्षों से कच्चा ही है। कचहरी मार्ग पर बने पुलिस आवासों की भी यही स्थिति है। यहां पर कुछ जगहों पर सड़क के नाम पर पत्थर बिछे हुए हैं, इसके अलावा कालोनी में कहीं पर भी पक्का रास्ता नहीं बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed