फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Private school curbs on arbitrariness

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगे अंकुश

Thu, 23 Mar 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Private school curbs on arbitrariness
निजी स्कूल - फोटो : demo
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव की अगुआई में निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों की मनमानी रोकने को लेकर डीएम को ज्ञापन सौपा। इसमें कहा गया कि जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक बुलाकर स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की है।      
विज्ञापन

महासचिव अजय प्रताप सिंह तोमर ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि नवीन शिक्षण सत्र का आगाज हो गया है। जिसे ध्यान में रखकर कुछ निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने अभिभावकों की जेब ढीली करने का तानाबाना बुन लिया है। यदि स्कूलों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो अभिभावकों का लुटना तय माना जा रहा है। प्राइवेट स्कूल हर साल छात्रों की फीस में बढ़ोत्तरी कर देते हैं जो कानून रूप से सही नहीं है। कई स्कूल त्रैमासिक शुल्क लेकर शिक्षा नियमों को तोड़ रहे हैं। इसी तरह पुस्तकों में मोटा कमीशन लिया जाता है। इसके अलावा स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का तनिक भी पालन नहीं हो रहा है। कई स्कूल तो नेशनल बिल्डिंग कोड की अवहेलना कर रहे हैं। इसके बाद भी विभागीय अफसर मौन बने हैं। ज्ञापन पर नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, इंद्रजीत सिंह, रितिक शुक्ला, रवि विश्वकर्मा, मु. आसिफ, इंद्रजीत सिंह आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed