फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Private person accused of doing JE work and making MB

Lalitpur News: प्राइवेट व्यक्ति पर जेई का काम करने और एमबी बनाने का आरोप

Sun, 16 Nov 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Private person accused of doing JE work and making MB
- बीडीओ ने एडीओ को दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिरधा। बिरधा ब्लॉक में विकास कार्यों में फर्जी जूनियर इंजीनियर बनकर एमबी तैयार करने व सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप करने के आरोप भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अजीत सिंह ने शिकायती पत्र देकर लगाए। शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने बिना किसी सरकारी नियुक्ति के स्वयं को एक जूनियर इंजीनियर बताकर कई ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में काम कराया और सरकारी सिस्टम का आईडी पासवर्ड तक प्रयोग करता है। आरोप लगाए हैं कि कंसल्टेंट इंजीनियर के साथ उसकी मिली भगत से कई कामों की एमबी फर्जी पाई गई है। पत्र में उच्च अधिकारियों से जांच कराने की मांग की गई। आरोप है कि विकास कार्यों की फोटो और सरकारी एमबी निजी मोबाइल फोन से अपलोड की गई है। वह ग्राम प्रधानों को विभिन्न प्रकार की धमकियां भी देता है और धनराशि लिए बिना एमबी तैयार नहीं करता है। पूर्व में जिला पंचायत राज अधिकारी ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की थी। बावजूद वह सरकारी कार्यों में सक्रिय है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच मंडल आयुक्त स्तर से कराने की मांग की। खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद ने बताया कि यह व्यक्ति उनके ब्लॉक में कोई भी सरकारी पद पर तैनात नहीं है। बाहरी व्यक्ति है। ब्लॉक में जो जेई है वह उनसे प्राइवेट काम पर रखे हुए हैं। उन्होंने एडीओ को जांच दी है। जो भी दोषी होगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed