{"_id":"6a99b83294e83305b307ab3d","slug":"private-hospital-accused-of-selling-a-baby-lalitpur-news-c-11-1-jhs1037-869259-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: निजी अस्पताल पर लगाया बच्चा बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: निजी अस्पताल पर लगाया बच्चा बेचने का आरोप
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के एक निजी अस्पताल पर एक महिला ने नवजात बच्चे को बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरदारपुरा मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसे दो दिन पूर्व प्रसव पीड़ा हुई थी। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जब वह होश में आई तो उसे अपना बच्चा नहीं मिला। अस्पताल प्रशासन ने उसके बच्चे के बारे में गोल-मोल जवाब दिए। इसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। युवती ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने उसके नवजात को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपों की सत्यता जानने के लिए जांच शुरू की।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पुलिस की प्रारंभिक जांच
पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से गहनता से जानकारी जुटाई। अस्पताल में भर्ती से संबंधित दस्तावेज खंगाले गए। प्रसव संबंधी रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की गई। इस जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को किस परिस्थिति में और किसके सुपुर्द किया गया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मामले की वर्तमान स्थिति
प्रभारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के आरोपों की जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ है। पुलिस अब रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। इसके बाद मामले की आगे गहनता से जांच की जाएगी। हालांकि, नवजात को बेचे जाने के आरोप की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।