फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Principal Secretary summoned the Municipal President

नगर पालिकाध्यक्ष को प्रमुख सचिव ने किया तलब

Fri, 26 Aug 2022 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Principal Secretary summoned the Municipal President
ललितपुर। नगर पालिका परिषद में अनियमितताओं के मामले में पालिकाध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बिना बोर्ड की अनुमति के कार्य कराने, रिश्तेदार को आउट सोर्सिंग का ठेका देने के माममे में पालिकाध्यक्ष घिर गईं हैं। आरोपों की जांच में पुष्टि होने प्रमुख सचिव नगर विकास ने पालिका अध्यक्ष को तलब किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में अनियमितताओं व आरोपों दौर लगातार जारी है। यहां पर बीते वर्षों में पालिका अध्यक्ष द्वारा कराए गए कार्यों की जांच जिला प्रशासन द्वारा की गई थी। जिसमें सुम्मेरा तालाब में कराए गए कार्यों व रिश्तेदार को टेंडर देने व बोर्ड की बिना अनुमति के कार्य कराने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

अब मामले की जांच शासन स्तर पर पहुंच गई है। नगर पालिका में अनियमितताओं की पुष्टि होने पर प्रमुख सचिव नगर विकास सुनील कुमार चौधरी ने पालिका अध्यक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है। उन्होंने इसके लिए 18 अगस्त को बुलाया गया था, लेकिन पालिका अध्यक्ष स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर उपस्थित नहीं हुई थीं। अब प्रमुख सचिव ने पालिका अध्यक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम मौका दिया है। जिसके लिए 30 अगस्त की तिथि तय की गई है। उन्होंने पत्र में बताया कि निर्धारित तिथि में उपस्थित न होने पर माना जाएगा कि अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है। इसके बाद गुण अवगुण के आधार पर स्वत: ही निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए अध्यक्ष स्वयं जिम्मेदार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा पिछली तिथि में बुलाया गया था, जिसमें अस्वस्थता के चलते नहीं पहुंच सकी थी, जिसका मेडिकल प्रस्तुत कर समय मांगा था। अब आगामी तिथि के संबंध में जानकारी नहीं है।- रजनी साहू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed