ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची और रिक्त पदों की सूची जारी करवाने के लिए शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि बीते कई वर्षों से प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की पदोन्नति नहीं हुई है और वर्तमान में शासन द्वारा सभी विभागों में पदोन्नति के लिए निर्देशित किया गया है। ऐसे में कई विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने मंगलवार की शाम को बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर इस आशय का एक ज्ञापन बीएसए को सौंपते हुए सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार किए जाने और शासन के निर्देश के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया अविलंब पूर्ण करने की मांग की। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय खांदी तालबेहट से आरती सिंह कुशवाहा, सोनू जैन, ऊषा श्रीवास्तव, आरती गुप्ता, नेहा खरया, अनीता, आराधना सिंह, इला मिश्रा, मीना वर्मा, हरगोविंद राजन, अमित प्रताप श्रीवास्तव, कीर्ति चौधरी, नेपाल सिंह, चंद्रशेखर सेन, रिंकी अग्रवाल, सुमित कुमार, बृजनंदन, कल्पना श्रीवास, दीप्ति त्रिपाठी, पिंकी, अर्चना गुप्ता, शालिनी साहू, रानू अग्रवाल, रिजवाना, शहनीला, दीप्ति यादव, दीपा रानी, सुरभि रुहेला, आकाश झा, रुचिका चंद्रोक, अजरा जबी, उज्मा जबी, वर्षा शर्मा, दीपक सिंह यादव, श्रुति गुप्ता, ब्लॉक बार से नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, चंद्रशेखर, प्रमोद कुशवाहा, सोनल श्रीवास, प्रदीप कुमार, सुनील श्रीवास, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, रंजना पाठक आदि उपस्थित रहे।