फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Primarry school Khasua closed hanging lock

प्राथमिक विद्यालय खसुआ में लटकते मिले ताले

Sun, 12 Jan 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Primarry school Khasua closed hanging lock
प्राथमिक विद्यालय खसुआ में लागा ताला व स्कूल के बाहर खड़े बच्चे - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। खंड शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड जखौरा में संचालित विभिन्न प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय ग्राम खसुआ पूर्णत: बंद पाया गया। एक अनुदेशक ने उपस्थिति पंजिका में व्हाइटनर लगा दिया था।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा भरत कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय खसुआ बंद मिला। विद्यालय में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रियंका, कोमल चंद्र शिक्षा मित्र व मोतीलाल शिक्षा मित्र अनुपस्थित थे। निरीक्षण के समय 18 बच्चे व एक रसोइया उपस्थित थे। ग्रामवासी दिनेश कुमार विश्वकर्मा और ठाकुरदास ने अवगत कराया गया कि विद्यालय संचालन कभी भी समय से नहीं किया जाता है। प्राथमिक विद्यालय बिनैकामाफी में शिक्षा मित्र जगभान सिंह व रामसिंह अनुपस्थित थे। रामसिंह शिक्षामित्र आठ जनवरी को भी अनुपस्थित थे। विद्यालय में नामांकित 138 के सापेक्ष मात्र 117 बच्चों को एक-एक ड्रेस वितरित की गई है। साधना सिंह छह जनवरी से अवकाश पर थीं, परन्तु विद्यालय में स्वीकृत आदेश नहीं था। इंचार्ज प्रअ द्वारा अध्ययतन सभी बच्चों को ड्रेस का वितरण नहीं कराया गया। कक्षा के बच्चों मनीषा, नीलम व विजय ने अवगत कराया कि अभी उन्हें ड्रेस प्राप्त नहीं हुई। कक्षा छह के बच्चे अखिलेश ने बताया कि उसे स्वेटर प्राप्त नहीं हुआ, जबकि कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा से 98 स्वेटर प्राप्त किए गए। उप्रावि लागौन में राकेष कुमार कौशिक इंचार्ज प्रअ एवं संगीता यादव अनुदेशक अनुपस्थित थे। इंप्रअ द्वारा एमडीएम पंजिका ताले में रखी जाती है। उप्रावि करमुहारा में इंप्रअ कृपाल सिंह राजपूत निरीक्षण दिवस में व अनुदेशक गौरव वाजपेई व देवेंद्र गंगेले 08 व 09 जनवरी को अनुपस्थित थे। ग्राम प्रधान साधू सिंह द्वारा शिकायत की गई कि इंप्रअ कृपाल सिंह राजपूत कभी भी समय से विद्यालय नहीं आते हैं।
विज्ञापन

प्रावि करमुहारा में एमडीएम में बच्चों का अंकन नहीं किया था। यही नहीं, एमडीएम में सब्जी रोटी बनाई जा रही थी। नवीन प्रावि रावतयाना करमुहारा में विगत वर्ष कंपोजिट ग्रांट का उपभोग इंप्रअ द्वारा नियमानुसार नहीं किया गया। उप्रावि गुरसौरा में इंद्रा अहिरवार अनुदेशक अनुपस्थित थीं। उन्होंने 17 दिसंबर, 09 नवंबर, 30, 09 व 24 अक्तूबर, 14 व 15 जुलाई को व्हाईटनर का प्रयोग कर उपस्थिति पंजिका में अनियमितता की है। इसी तरह राजकुमार अनुदेशक द्वारा 17 दिसंबर, 09 नवंबर, 31 अक्तूबर को व्हाईटनर का प्रयोग कर अनियमितता की गयी है। इंप्रअ द्वारा 14 जुलाई को अपने हस्ताक्षर में व्हाईटनर का प्रयोग किया गया। इंद्रा अहिरवार अनुदेशक 01 अक्तूबर से 30 दिसंबर तक लगातार अनुपस्थित थीं। जितेंद्र कुमार अनुदेशक द्वारा 20 अगस्त से प्रावि सीरोनजी कला को संचालित किया जा रहा है। सब्जी में केवल आलू का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रावि गुरसौरा में एमडीएम पंजिका में ओवरराइटिंग कर उपस्थिति बढाई गई। एमडीएम में मौसमी सब्जी का प्रयोग नहीं किया जाता है। उप्रावि रानीपुरा राजघाट में ग्राम प्रधान द्वारा छत की मरम्मत कराने के बावजूद पानी टपकता है। प्रावि कैलवारा में कुल नामंकित 182 बच्चों के सापेक्ष मात्र 52 बच्चे उपस्थित थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में अनुपस्थित एवं अनियमितता करने वाले शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति बीएसए से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed