फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Priest misdeed a woman on pretext of conducting puja in Lalitpur

दरिंदगी: संतान प्राप्ति की पूजा के बहाने पुजारी ने विवाहिता को बनाया हवश का शिकार, पत्नी को इस हाल में देख पति के उड़ गए होश

Sun, 22 May 2022 10:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 May 2022 10:16 PM IST
सार

मड़ावरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को एक पुजारी ने संतान प्राप्ति की पूजा के बहाने खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है बाद में उसने कई बार पूजा के बहाने उसे बुलाया। जिस पर घरवालों के साथ पुजारी के पास पहुंचने पर पूरा मामला खुला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Priest misdeed a woman on pretext of conducting puja in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ललितपुर के थाना नाराहट क्षेत्र के एक गांव में संतान प्राप्ति की पूजा के बहाने मंदिर के पुजारी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना मड़ावरा अंतर्गत एक गांव निवासी महिला बेटे की प्राप्ति के लिए नारा क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर में गई थी। जहां पुजारी पूजा करने के बहाने उसे अकेला दूर खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुजारी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसने कई बार पूजा के बहाने बुलाया। 

विज्ञापन

जिस पर वह अपने पति, सास-ससुर और देवर के साथ मंदिर पहुंची। जहां पुजारी ने उसके पति को रोककर महिला को दूर ले गया। शक होने पर पति पीछे-पीछे गया तो पुजारी उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। पत्नी के चिल्लाने पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

जिस पर पुजारी ने गांव वालों के साथ मिलकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर आरोपी पुजारी इंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed