फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Priest accused of rape found guilty.

Lalitpur News: दुष्कर्म का आरोपी पुजारी दोषी करार

Tue, 11 Nov 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Priest accused of rape found guilty.
ललितपुर। महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पुजारी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी। संभावना है कि बुधवार को कोर्ट आरोपी को सजा सुना सकती है।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अप्रैल 2022 में पुलिस को दी गई तहरीर में कहा था कि उसकी शादी को चार साल हो गए हैं, लेकिन कोई बच्चा नहीं हुआ। किसी के कहने पर उसकी पत्नी ग्राम दोरना में स्थित अवारमाता मंदिर के पुजारी इंद्रपाल के पास गई। पुजारी ने उसके ऊपर भूत प्रेत का साया बताया। साथ ही प्रत्येक ग्यारस पर यहां पर आने के लिए कहा। उसकी पत्नी 27 अप्रैल 2022 को रात्रि नौ बजे देवर को साथ लेकर मंदिर गई। देवर को मंदिर में बैठाकर पुजारी तंत्र-मंत्र करने के बहाने उसको खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवेचना के बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। गवाहों के बयान और साक्ष्य के आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार की कोर्ट ने बुधवार को आरोपी इंद्र्पाल को दोषी करार दिया। इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed