फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Preparations for the Jalvihar Festival are in the final stages.

Lalitpur News: जलविहार महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में

Tue, 22 Sep 2026 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Jalvihar Festival are in the final stages.
ललितपुर। बुंदेलखंड के ऐतिहासिक जलविहार महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोमवार को जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन और सीओ सिटी के साथ सुम्मेरा तालाब का निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से सुम्मेरा तालाब के घाटों पर एनडीआरएफ की टीमें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और पालिका अध्यक्ष ने जलविहार महोत्सव से जुड़े प्रमुख स्थलों का जायजा लिया। इसमें जलविहार मार्गों, सुम्मेरा तालाब और मंदिरों के पास बने पुल शामिल थे। अधिकारियों ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सड़कों की स्थिति परखी। उन्होंने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का भी मूल्यांकन किया। मार्गों और पुलों की मरम्मत समयबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष जैन ने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पालिका साफ-सफाई और मार्गों की दुरुस्ती को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन




पुलिस और यातायात व्यवस्था के निर्देश

जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार को निर्देश दिए। उन्होंने सुम्मेरा तालाब के सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। जल विहार मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। महोत्सव में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसलिए यातायात, पार्किंग और सुरक्षा की पूर्व योजना तैयार रखने को कहा गया। निरीक्षण में एसडीएम हेमंत पटेल और अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed