{"_id":"65cbb3d0d9b89845650b9220","slug":"preparation-to-install-29-new-transformers-to-reduce-overload-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-110302-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ओवरलोड कम करने को 29 नए ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ओवरलोड कम करने को 29 नए ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विद्युत उपकरणों की सुरक्षा व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने ढाई करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने पर प्रमुख चौराहों से निकले हाईटेंशन लाइनों के नीचे गार्डिंग व ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा जाली लगाई जाएंगी और लोड कम करने के लिए 29 नए ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे।
चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर बिना गार्डिंग के हाइटेंशन लाइन के तार झूल रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। कई सरकारी भवनों, स्कूल व कॉलेजों के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। इस समस्या को अमर उजाला ने 30 जनवरी को पेज नंबर दो पर '' इन रास्तों से जरा बचकर गुजरिएगा बिजली का तार टूटा तो सड़क पर गिरेगा '' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने चौराहों से निकले हाइटेंशन लाइन के तारों के नीचे गार्डिंग लगाने व अन्य कार्य के लिए ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
-- -
निर्बाध रूप से मिलने लगेगी बिजली
ओवरलोड कम करने के लिए 29 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, इसमें कुछ 100 केवीए तो कुछ 25 केवीए के होंगे। इससे पर्याप्त मात्रा में निर्बाध रूप से बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन
-- -
इन स्थानों पर लगाई जाएगी गार्डिंग
- वर्णी चौराहा से जैन मंदिर
- लोक निर्माण विभाग से वर्णी कॉलेज
- तुवन चौराहा से पीएनबी तक
- तुवन चौराहा से कंपनी बाग तक
- डीपीआरओ कार्यालय से गुरुनानक धर्मशाला
- कृष्णा टॉकीज से पुराने एआरटीओ कार्यालय
- बस स्टैंड से डायट कार्यालय
- सदनशाह से जिला अस्पताल
- कब्रिस्तान से पिसनारी
-- -
एचटी लाइन के नीचे गार्डिंग लगाई जाना है। ट्रांसफार्मर समेत अन्य उपकरणों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। नए ट्रांसफार्मर भी रखे जाएंगे। इसके लिए ढाई करोड़ का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है, स्वीकृति मिलने का इंतजार है।-संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग