{"_id":"69051721201f788cdd006f2b","slug":"pregnant-womans-body-found-hanging-in-room-taken-down-after-five-hours-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-145304-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव,पांच घंटे बाद उतारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव,पांच घंटे बाद उतारा गया
विज्ञापन
मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
सूचना के पांच घंटे बाद पहुंचे तहसीलदार और सीओ तब हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुदावनी में शुक्रवार को गर्भवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सूचना दिए जाने के पांच घंटे के बाद सीओ और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
परिजनों के मुताबिक थाना बबीना क्षेत्र के ग्राम कोटी चमरुआ निवासी रघुवीर की पुत्री कल्पना (23) की शादी करीब तीन साल पहले बुदावनी निवासी सुरेंद्र से हुई थी। वह दो माह की गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पति की नींद टूटी तो उसने देखा कि पत्नी कमरे में नहीं है। दूसरे कमरे जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रखा था। उसके शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। घटना की सूचना मायके वालों के साथ-साथ पुलिस को दी गई । करीब एक घंटे बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। मृतका के भाई उधन सिंह ने ससुरालीजनों पर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया । कोतवाली पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद सीओ और तहसीलदार को सूचना दी। सुबह करीब दस बजे सीओ रक्षपाल सिंह और तहसीलदार पीयूष भार्गव मौके पर पहुंचे। तब जाकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के भेजा गया।
कल्पना के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल ने किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौत की वजह फंदे से लटकना आई है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।